Cannes 2023- सफेद साड़ी में 'देसी गर्ल' बनकर रेड कार्पेट पर उतरीं मृणाल ठाकुर, बेहद खूबसूरत लुक!

कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम मची है और इस दौरान अभिनेत्रियां कहर ढा रही हैं। इस लिस्ट में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का नाम भी जुड़ रहा है और इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनको उन्होने खुद ही साझा किया है।
मृणाल ठाकुर इन तस्वीरों में किसी परी से कम नहीं लग रहीं हैं और उनका डिजायनर सूट लोगों का दिल जीत रहा है। बता दें कि मृणाल ठाकुर ने आधिकारिक तौर पर कान्स फिल्म फेस्टिवल में दो रेड कार्पेट प्रजेंस में से पहली बार कल अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की है।
काफी समय समय से उनके फैंस उनका रेड कार्पेट अपीयरेंस को देखने के लिए बेहद उत्सुक थे और इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इतना भी तय है कि जिस तरह के लुक के साथ मृणाल नजर आई हैं उन्होने किसी तरह से निराश नहीं किया है।
सटीक "देसी गर्ल" अवतार धारण करते हुए, मृणाल ने फाल्गुनी और शेन पीकॉक द्वारा बनाई गई अपनी मनकों वाली कढ़ाई वाली साड़ी, जिमी चू द्वारा जूते और आउटहाउस ज्वेलरी से झुमके में सबको चौंका दिया।
अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें खुद साझा की हैं। एक्ट्रेसे ने पहला रेड कार्पेट लुक साझा करते हुए एक कैप्शन लिखा है - ''इस शानदार स्टनर के लिए फाल्गुनी और शेन पीकॉक को धन्यवाद और मुझे देसी गर्ल की तरह महसूस कराने के लिए धन्यवाद।''
इसके बाद उनके फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि मृणाल ठाकुर ने इसके पहले कभी कान्स में एंट्री नहीं ली है और ये उनके लिए काफी स्पेशल दिन रहा है।


Click it and Unblock the Notifications



