Cannes 2023: रेड कार्पेट पर डेब्यू करने को तैयार ग्लैमरस मौनी रॉय, इस ब्राण्ड के लिए हुईं शामिल

Mouni Roy at Cannes: ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस मौनी रॉय कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फैशन और फिल्मों से भरपूर इस ग्लोबल स्टेज पर कदम रखने के लिए मौनी रोमांचित हैं। अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए पॉपुलर मौनी रॉय, कोई शक नहीं कि रेड कार्पेट पर बिजली गिराने वाली हैं।
कान्स में मौनी रॉय का डेब्यू
अपने कान्स डेब्यू के बारे में उत्साह व्यक्त करते हुए, मौनी रॉय ने कहा, "कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी शुरुआत की घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। कान्स में लेंसकार्ट (Lenskart) को रिप्रेसेंट करना और क्रिएटिविटी के इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल का हिस्सा बनना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। मैं इसके लिए आभारी हूं।"
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "यह अविश्वसनीय अवसर है और मैं इस वैश्विक मंच पर सिनेमा के लिए अपनी अनूठी शैली और जुनून दिखाने का इंतजार नहीं कर सकती।" बता दें, कान्स डेब्यू निश्चित रूप से मौनी के करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने वाला है। जिसे लेकर उनके फैंस भी बेहद उत्साहित हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में भारतीय कलाकार
इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय कलाकार बढ़ चढ़कर शिरकत लेते दिख रहे हैं। कान 2023 के रेड कार्पेट पर कई बॉलीवुड सितारों ने इस साल डेब्यू किया है। ऐश्वर्या राय बच्चन, सारा अली खान, मानुषी छिल्लर, मृणाल ठाकुर, ईशा गुप्ता, सपना चौधरी, विजय वर्मा ने पहले ही अपने डेब्यू से सबको दीवाना बना लिया है। वहीं, अब मौनी रॉय की बारी है। यह फेस्टिवल 16 मई से 27 मई तक चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications












