Cannes Film Festival 2023: अनुष्का शर्मा के साथ मानुषी छिल्लर भी कान्स में डेब्यू करते हुए दिखाएंगी अपना जलवा!

Cannes Film Festival 2023

Cannes Film Festival 2023: पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर फेमस कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कार्पेट पर अपने डेब्यू लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 16 मई से 27 मई तक फ्रेंच रिवेरा में इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 होने वाला है। आपको बता दें, मानुषी छिल्लर के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी इस साल Cannes Film Festival में डेब्यू करेंगी।

मानुषी छिल्लर और अनुष्का शर्मा कांस डेब्यू

मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मानुषी के अलावा, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी सिनेमा में महिलाओं को सम्मानित करने के लिए केट विंसलेट के साथ अपनी शुरुआत करेंगी। कांस में अपनी शुरुआत के साथ ये दोनों ही एक्ट्रेस अपने करियर में एक और नई उपलब्धि जोड़ लेंगी।

फैशनिस्टा मानुषी छिल्लर

मानुषी एक फैशनिस्टा हैं और उन्होंने अक्सर अपनी आउटफिट के चयन से फैशन जगत को प्रभावित किया है। Manushi Chhillar का इंस्टाग्राम इस बात का सबूत है। बहरहाल, एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर निश्चित रूप से कांस में एक शानदार रेड कार्पेट अपीयरेंस देंगी और हम इसके लिए और इंतजार नहीं कर पा रहे।

ये बॉलीवुड हस्तियां बन चुकी हैं कांस फिल्म फेस्टिवल की शान

कई बॉलीवुड हस्तियां फ्रेंच कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए जूरी का हिस्सा भी रही हैं। जैसे ऐश्वर्या राय बच्चन, विद्या बालन, शर्मिला टैगोर और दीपिका पादुकोण इत्यादि। वहीं कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, मल्लिका शेरावत, पूजा हेगड़े, हिना खान, तमन्ना भाटिया और अदिति राव हैदरी जैसी कई हस्तियां अपने जलवे बिखेर चुकी हैं।

बॉलीवुड में मानुषी छिल्लर

काम के मोर्चे पर बात करें तो मानुषी छिल्लर ने अक्षय कुमार-अभिनीत सम्राट पृथ्वीराज के साथ अपनी शुरुआत की, जो पिछले साल जून में रिलीज़ हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। हालांकि, मानुषी की कड़ी मेहनत को फिल्म उद्योग ने सराहा। मानुषी जॉन अब्राहम के साथ 'तेहरान' और वरुण तेज के साथ 'ऑपरेशन वेलेंटाइन' में जल्द दिखेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X