Cannes 2023: रेड कार्पेट पर हरियाणवी डांस सेंसेशन सपना चौधरी का जलवा, डेब्यू के साथ देंगी सारा-मानुषी को टक्कर

Sapna Choudhary to make Cannes red carpet debut: इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय कलाकारों बढ़ चढ़कर शिरकत लेते दिख रहे हैं। कान 2023 के रेड कार्पेट पर कई बॉलीवुड सितारों ने इस साल डेब्यू किया है। सारा अली खान, मानुषी छिल्लर और ईशा गुप्ता ने पहले ही अपने डेब्यू से सबको दीवाना बना लिया है।
वहीं, ताजा रिपोर्ट आई है कि हरियाणवी डांस सेंसेशन और बिग बॉस की एक्स- कंटेस्टेंट सपना चौधरी भी इस साल कान्स में रेड कार्पेट पर डेब्यू करेंगी। कोई शक नहीं कि सपना चौधरी के फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। बता दें, इससे पहले भी सपना देश-विदेश के कई बड़े मंच पर अपना जलवा दिखा चुकी है।
सपना चौधरी ने शेयर की खुशी
अपने कान्स डेब्यू पर सपना ने कहा, कि इस फेस्टिवल को लेकर वो काफी उत्साहित हैं क्योंकि ये एक गौरव की बात है। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर अपने कल्चर और रूट्स का प्रेजेन्ट करने जा रही हूं। हालांकि इस फिल्म फेस्टिवल को लेकर उन्होंने कोई विशेष तैयारी नहीं की है। सपना ने कहा कि जब वह कान फेस्टिवल में एंट्री करेगी तो सारी दुनिया हरियाणे नै ए आंख अर कान लगा के देखैगी।
हरयाणवी डांसर हैं सपना चौधरी
सपना चौधरी हरयाणवी डांसर हैं और पूरे देश भर में काफी पॉपुलर हैं। साल 2017 में ये बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। बता दें, सपना के कई वीडियो यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए थे। जिसके बाद वो इंटरनेट सनसनी बन गई थीं। गाना आख्या का यो काजल पर उनका परफॉमेंस काफी फेमस है।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023
सपना चौधरी के अलाव, अनुष्का शर्मा और मृणाल ठाकुर जैसे अन्य सेलेब्स भी रेड कार्पेट पर डेब्यू करने वाले हैं। यह फेस्टिवल 16 मई से 27 मई तक चलेगा। सारा अली खान, अनुष्का शर्मा, अदिति राव हैदरी, ऐश्वर्या राय बच्चन, विजय वर्मा, तमन्ना भाटिया और मानुषी छिल्लर सहित कई भारतीय कलाकार इस फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगें।


Click it and Unblock the Notifications












