Cannes की नाइट पार्टी में काले रंग में बहकी बॉलीवुड हीरोइनें, किसी ने जाली पहनी तो कोई बिन ब्रा दिखी!

cannes 2023

Cannes Film Festival 2023: कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 अपने पूरे शबाब पर है। कांस फेस्टिवल का लुत्फ सिर्फ हॉलीवुड ही नहीं बल्कि बॉलीवुड हसीनाएं भी खूब जोर शोर से उठा रही हैं।

जी हां, कांस फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, उर्वशी रौतेला, मानुषी छिल्लर और ईशा गुप्ता छाई रहीं वहीं कांस के पहले दिन की आफ्टर पार्टी में मृणाल ठाकुर ने अपने हॉट अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं मानुषी छिल्लर और सारा अली खान भी आफ्टर पार्टी में गजब ढाती दिखीं। चलिए जानते हैं आफ्टर पार्टी में बॉलीवुड की कौन सी हसीना किस अंदाज में नजर आई।

मृणाल ठाकुर

हिंदी के अलावा तेलुगु और मराठी फिल्मों में काम कर चुकी मृणाल ठाकुर टेलीविजन दुनिया में भी नाम कमा चुकी हैं। कांस 2023 में मृणाल ठाकुर ने 16 मई को डेब्यू किया था। इस दौरान मृणाल ठाकुर आफ्टर पार्टी में बेहद शानदार अंदाज में दिखीं।

मृणाल ने जालीदार पेंट और ब्रालेट टॉप पहना था जो स्विमसूट से कम नहीं थी। साथ ही खुद को ढकने के लिए सीक्वेंस जैकेट पहने खुले बालों और हाई हील्स के साथ बोल्ड मेकअप में मृणाल ठाकुर बेहद हॉट लग रही थीं।

मृणाल ने इस लुक में छत की मुंडेर पर बैठे कई हॉट अंदाज में पोज दिए। मृणाल के इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक ही घंटे में लगभग 4 लाख 50 हजार से अधिक लाइक्स और हजारों कमेंट आ चुके हैं। फैंस मृणाल के इस लुक से उबर नहीं पा रहे हैं। यहां तक कि कई सेलेब्स भी मृणाल के इस हॉट लुक की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे।

सारा अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान कांस 2023 की आफ्टर पार्टी में ब्रालेस लुक में नजर आई। जहां दिन में वे इंडियन ट्रेडिशनल को दिखाते हुए लहंगे में नजर आईं वहीं शाम होते-होते लहंगा उतार सारा अली खान ऑफ शोल्डर ब्रालेस लॉन्ग गाउन में नजर आईं। इस लुक में भी सारा गजब ढाह रही थीं। सारा अली खान भी ने भी इस साल कांस 2023 में डेब्यू किया है।

मानुषी छिल्लर

मानुषी चिल्लर भी ने भी इस साल कांस में डेब्यू किया। जहां वे दिन में सफेद रंग के गाउन में नजर आईं। वहीं वे नाइट पार्टी में ऑफ शोल्डर लॉन्ग गाउन में गोल्डन हाई हील्स के साथ गजब ढाह रही थी।

बॉलीवुड की तीनों ही हसीनाओं ने अपने हॉट अंदाज से सबकी बोलती बंद कर दी और कांस में दिन में ही नहीं रात में भी बॉलीवुड हसीनाएं जमकर छाई रही।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X