Cannes 2023- बार्बी डॉल बनकर कान्स में फिर छा गईं मौनी रॉय ब्लू ड्रेस में भी ढाया कहर!

mouni roy, cannes, cannes 2023

कान्स फिल्म फेस्टिवल खबरों का हिस्सा है और इस दौरान कई भारतीय अभिनेत्रियां वहां पर अपना जलवा बिखेर रही हैं। इस दौरान मौनी रॉय के दो नए लुक्स फिर से सामने आए हैं और उन्होने अपनी तस्वीरों से धमाका कर दिया है।

मौनी रॉय ने बीती रात जो लुक कांस में लिया था वो कमाल का है और वो बार्बी डॉल लग रही हैं। जी हां, उनका अंदाज बेहद खास है और उनके फैंस लगातार इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इसके अलावा मौनी रॉय ने एक और लुक साझा किया था जिसमें वो ब्लू ड्रेस में कमाल लग रहीं थीं।

नीचे से पूरी खुली ड्रेस में ऐसा लग रहा था जैसे वो उड़ने वाली हैं। व्हाइट ड्रेस के साथ तस्वीरें साझा करते हुए उन्होने लिखा, ''पदार्पण, आज रात कान्स के रेड कार्पेट पर, मेरे पास धन्यवाद करने के लिए सबसे प्यारे लोग हैं ...सबसे पहले मेरी @trishilagoculdas।''

इसके साथ उन्होने कई लोगों को टैग किया था। इसके अलावा ब्लू ड्रेस वाली तस्वीरें साझा करते हुए उन्होने लिखा था, ''माई फेदर ड्रेस और फेदर हैट में कान्स में कैजुअल।'' इन तस्वीरों पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

कान्स की बात छोड़ दी जाए तो मौनी रॉय सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस हैं और वो आए दिन अपनी कमाल की फोटोज शेयर करती रहती हैं। शादी के बाद मौनी रॉय पति के साथ काफी कोजी फोटोज शेयर कर चुकी हैं और खुलेआम अपने प्यार का इजहार भी कर चुकी हैं। शादी के बाद भी मौनी रॉय की बोल्डनेस का कहर थमने का नाम नहीं ले रही है।

Read more about: mouni roy cannes cannes 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X