Cannes 2023: कान्स में पिंक ऑफशोल्डर ड्रेस पहनकर अनुष्का ने ढाया कहर, हर तरफ हुई एक्ट्रेस के डेब्यू की चर्चा

Anushka Sharma

Anushka Sharma cannes Look: इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में बॉलीवुड की हसीनाएं अपनी अदाओं और अपने स्टाइल में जलवा बिखरे रही हैं। सारा, अदिति, मानुषी और ईशा के बाद अब कान्स के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पहुंची है। इस साल कान्स में डेब्यू करने वाले अनुष्का का कान्स का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में अनुष्का-

कान्स फिल्म फेस्टिवल अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, शुरू से ही कान्स में बॉलीवुड स्टार्स की दमक देखने को मिली। इस कड़ी में कल ही अनुष्का शर्मा ने कान्स से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था इस दौरान एक्ट्रेस ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं।

अब एक्ट्रेस ने कान्स से अपना दूसरा लुक भी शेयर कर दिया है, जहां उनका पहला लुक काफी सिंपल था वहीं दूसरी तरफ उनका नया लुक एकदम हटकर और बेहद प्यारा है। इस लुक को देखने वाले अनुष्का से अपनी नजरें हटा नहीं पा रहे हैं।

एक्ट्रेस इस दौरान पिंक कलर के ऑफशोल्डर आउटफिट में नजर आ रही हैं, उन्होंने इस दौरान अपने लुक को ब्लैक कलर की चमकीली बॉडी फिटिंग पैंट्स में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बेहद ही प्यारे अंदाज में अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अलग अलग पोज में जैसे ही तस्वीरे शेयर की, हवा की तेजी से हर तरफ तस्वीरें वायरल हो गई और अब इस तस्वीरों को देखकर हर कोई अनुष्का पर जमकर प्यार लुटा है, जाहिर है कि अनुष्का की खूबसूरती के कई सारे फैंस कायल हैं।

सोशल मीडिया पर अनुष्का के लिए कमेंट-

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के इस अलग आउटफिट पर फैंस तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- परियों की महारानी। एक दूसरे शख्स ने लिखा- भाभीजी ऑन फायर। एक और शख्स बोला- आप एक तरफ और बॉलीवुड की बाकी एक्ट्रेस दूसरी तरफ, आपका जवाब नहीं। इस तरह से कई सारे लोगों से सोशल मीडिया पर कमेंट करके अपनी अपनी बात रखी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X