Cannes 2023: मां ऐश्वर्या के साथ दिखी आराध्या ने एयरपोर्ट पर की ऐसी हरकत, फैंस को आया जमकर प्यार

Aishwarya Rai Bachchan

Cannes 2023: स्टारकिड्स बैसे तो हमेशा ही खबरों में रहते हैं परंतु कुछ स्टारकिड्स ऐसे हैं जो कि एक भी दिन लाइमलाइट में आने का मौका नहीं छोड़ते हैं, उन्हीं में से एक हैं आराध्या बच्चन। कल रात मां के साथ कान्स से लौटते हुए आराध्या को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया इस दौरान आराध्या ने अपनी क्यूट हरकतों से सबका दिल जीत लिया। फैंस आराध्या की अब जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनीं थीं, जिसमें उनके लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों पर हैं, हर तरफ ऐश्वर्या के लुक की चर्चाएं हो रही हैं।

लेकिन सोशल मीडिया पर भारत लौटने के बाद एक्ट्रेस की बेटी आराध्या बच्चन सुर्खियों में हैं। इतना ही नहीं स्टारकिड की फैंस जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस सबके पीछे का कारण हैं एयरपोर्ट पर उनका मां के साथ हाथ जोड़कर स्पॉट होना है। पैपराजी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी अराध्या बच्चन एयरपोर्ट से निकल कर कार में बैठते हुए नजर आ रहे हैं।

एयरपोर्ट से निकलते वक्त अराध्या चेहरे पर स्माइल के साथ सभी को नमस्ते कहते हुए दिखाई दे रही हैं। हाथ जोड़कर प्यारी स्माइल के साथ जैसे ही आराध्या ने सभी को नमस्ते बोला, हर कोई उनकी इस अदा का कायल हो गया।

इस दौरान वह ब्लैक स्वेट शर्ट और ब्लू जींस में हैं जबकि ऐश्वर्या राय फ्लोरल टॉप और ब्लैक पैंट में दिख रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और अराध्या बच्चन की वीडियो देखने के बाद फैंस भी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बना हुआ है। जहां कई लोग उनके लुक और खूबसूरती पर फिदा हो गए हैं तो वहीं कई लोग उनके लुक पर मीम्स शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। खैर बात आराध्या की करें तो वह हमेशा ही अपनी मां ऐश्रर्या के साथ हर जगह जाती हैं और हर कोई उनकी जमकर तारीफ भी करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X