..................... Cannes 2018: Late Sridevi honored for her contribution to Indian cinema Subhash Ghai receives the award - Hindi Filmibeat

कान्स 2018: श्रीदेवी को हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए किया गया सम्मानित, सुभाष घई ने लिया अवॉर्ड

Recommended Video

Jhanvi Kapoor Didn't receive Sridevi's Cannes honour, Subhash Ghai accepted award | FilmiBeat

अभिनेत्री श्रीदेवी ने कई दशको तक बॉलीवुड और दर्शकों के दिलों पर राज किया है। दुबई में एक शादी के दौरान अचानक उनकी मौते के बाद कई लोगों को सदमा तो लगा साथ ही उनके चाहने वालों को काफी ज्यादा दुख का सामना करना पड़ा। उसके बाद उनको कई समारोह और अवॉर्ड शो में सम्मानित किया गया है।

हाल ही मे अभिनेत्री को उनके हिंदी सिनेमा के योगदान को मद्देनजर रखते हुए कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के 71वें वर्ष में एक अवॉर्ड से नवाजा गया। बता दें कि श्रीदेवी को सम्मानित किए जाने पर उनके बिहाफ पर ये अवॉर्ड सुभाष घई ने लिया।

sridevi, subhash ghai, cannes, श्रीदेवी, सुभाष घई, कांस

श्रीदेवी को टाइटन रेजिनाल्ड एफ लुईस फिल्म आइकन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ऐसा माना जा रहा था कि इस मौके पर अवॉर्ड लेने के लिए श्रीदेवी की दोनो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर आने वाली थी पर किसी कारणवश दोनो उस फंक्शन का हिस्सा नहीं बन पाईं थी।

इसकी वजह से ये सम्मान सुभाष घई ने उनकी जगह पर कलेक्ट कर देश का मान बढाया और श्रीदेवी को एक श्रद्धांजलि दी। बता दें कि इस अवॉर्ड को लेते समय सिर्फ सुभाष घई साथ में नहीं थे बल्कि उनके साथ प्रोड्यूसर नम्रता गोयल भी मौजूद थी।

बता दे कि सम्मान समारोह मे श्रीदेवी को कई बार याद किया गया और ना सिर्फ हिंदी सिनेमा में योगदान की बात कि गई बल्कि उनकी कई झसकियां वीडियो क्लिप के माध्यम से दिखाईं गई।

इसके बाद श्रीदेवी को याद करते हुए फिल्ममेकर सुभाष घई और नम्रता गोयल एक स्पीच भी दी जिसमें उन्होने स्वर्गीय श्रीदेवी की काफी ताऱीफ की और उनके योगदान की सराहना भी की।

नम्रता ने काफी समय उनके साथ बिताया है और उसका अनुभव वो सबके सामने प्रस्तुत कर रही थी। सुभाष घई ने इस सम्मान समारोह के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी और लिखा कि ये मेरे लिए काफी ज्यादा सम्मान की बात है कि मैने श्रीदेवी का अवॉर्ड उनके बिहाफ पर कलेक्ट किया।

उन्होने बताया कि उनके अतुल्यनीय योगदान के लिए कान्स में उनको याद करते हुए सम्मानित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X