Cannes Film Festival 2018: दीपिका पादुकोण का ये कूल लुक आपको बना देगा दीवाना, देखिए तस्वीर
Recommended Video

दीपिका पादुकोण ने कांस फेस्टिवल के पहले दिन का अपना एक लुक शेयर किया है और इस फोटो में दीपिका पादुकोण काफी ज्यादा कूल अवतार में नजर आ रही है। बता दें कि काफी कैजुअल लुक में नजर आई दीपिका की ये तस्वीर लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है।
इसके अलावा गाला मे हाल ही में नजर आई दीपिका की ड्रेस की भी लोगों ने काफी ज्यादा तारीफ की थी। दीपिका पादुकोण की बात करें तो वो हमेशा ही चर्चा में छाई रहती है और हमेशा लोगों की पहली पसंद बनी रहती है।

बता दें कि हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन उनका एक लुक काफी ज्यादा लोगों में पसंद किया जा रहा है और ये लुक लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की ऐसा अभिनेत्री है जो लगातार अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती है। इस लुक में उनका कूल अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।
वायरल तस्वीर में दीपिता पादुकोण ने सफेद टी-शर्ट और ब्लू कलर की शार्ट जींस पहनी हुई है जिसमें वो काफी कमाल की लग रही है। दीपिका को ऐसे कपड़ो में काफी कम देखा जाता है।
हाल ही में गाला गई दीपिका पादुकोण ने लाल रंग की ऐसी ड्रेस पहनी थी जो कि चर्चा मे आ गई थी। इस फोटो को लेकर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं आई थी।
गाला में पहने गए ड्रेस की चर्चे तो इतने थे कि इसकी तारीफ करने से खुद को अभिनेता रणवीर सिंह भी नहीं रोक पाए और उनके पोस्ट पर उफ्फ कर करके कमेंट कर दिया।
बता दें कि अभिनेत्री की पिछली फिल्म पद्मावत रिलीज हुई थी जो कि काफी बड़ी सुपरहिट फिल्म साबित हुए थी और लोगों को दीपिका का रोल काफी ज्यादा पसंद आया था.
इस फिल्म में लीड रोल में रणवीर सिंह थे जिनके अभिनय ऐसा कमाल किया की उनकी तरीफों के पुल बांधे गए और रणवीर सिंह की सबसे अच्छी फिल्म बताई गई।


Click it and Unblock the Notifications











