#Cannes 2017.. दीपिका ही नहीं.. रेड कार्पेट पर मल्लिका शेरावत का भी तहलका!
मल्लिका शेरावत कान्स फिल्म फेस्टिवल 2017 में अपना जलवा बिखेर रही हैं। यहां देंखे रेड कार्पेट की तस्वीरें।
दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन ही नहीं.. बल्कि हर साल की तरह मल्लिका शेरावत भी कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं। मल्लिका इटली में अपनी छुट्टियां मना रही थीं.. जब उन्हें कान्स से इंवाइट आया.. और वे रेड कार्पेट पर पहुंची इस खूबसूरत गाउन में।
कान्स रे़ड कार्पेट पर दीपिका का जलवा.. सबकी निगाहें थमी रह गईं
बता दें, मल्लिका शेरावत Free A Girl की ब्राण्ड एम्बेसडर हैं, यह एक अंतराष्ट्रीय संगठन है जो बच्चों के शारीरिक शोषक और खरीद फरोश्त के मामले में जागरूकता फैलाने का काम करती है।

मल्लिका शेरावत के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल कोई नई प्लेटफ़ॉर्म नहीं। वह यहां हर साल अपने नए अंदाज के साथ दिख ही जाती हैं। कोई शक नहीं कि बॉलीवुड की ये बोल्ड एक्ट्रेस यहां काफी पॉपुलर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
