#Cannes2017 - दूसरे दिन HOT अंदाज में नजर आईं ऐश्वर्या राय..शानदार
कान्स 2017 में ऐश्वर्या राय बच्चन का दूसरा दिन। दिखीं एकदम खूबसूरत और हॉट अंदाज़ में।
ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स 2017 में एंट्री कर चुकी हैं। पहले दिन ऐश्वर्या राय दिन में ग्रीन और गोल्डन रंग के गाउन में नजर आईं तो रात में उनका प्रिंसेस अंदाज हर किसी को पसंद आ गया। पूरी दुनिया ऐश्वर्या राय की तारीफ करते नहीं थक रही है।
वैसे भी ऐश्वर्या राय बच्चन और हसीन ना दिखें ऐसा तो कम ही होता है।पहले दिन प्रिसेंस लुक में दिखने के बाद दूसरे दिन इवेंट में ऐश्वर्या राय ब्लैक गाउन में काफी सेक्सी लग रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को वाकई आप देखते रह जाएंगे। ऐश्वर्या राय की जितनी तारीफ की जाए कम होगी।

इन तस्वीरों को देखने के बाद अब इंतजार है तो दूसरे दिन का वो कान्स रेड कार्पेट पर किस अंदाज में नजर आएंगी। ऐश्वर्या राय बच्चन की इस तस्वीर को देखने के बाद शाम का इंतजार करना भी मुश्किल हो जाता है।
ऐश्वर्या राय बच्चन को कान्स में 15 साल हो चुके हैं और हर साल उनके लुक पर सबकी नज़रें रहती हैं। वैसे भी वो मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं और उनकी खूबसूरती के दीवाने भारत ही नहीं विदेश में भी हैं। पहले दीपिका पादुकोण के बाद अब ऐश्वर्या राय कान्स में जलवा बिखेर रही हैं । वहीं सोनम कपूर 21 और 22 मई को कान्स में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications

