#UffPics: आज ये तस्वीरें देखते अगर पत्नी ने पकड़ा...तो भी तलाक नहीं देगी!
ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चल चुकी हैं और अब उनकी तस्वीरें आप देखेंगे और देखते रहेंगे। शायद देखते ही रह जाएं। पर जितना भी देख लीजिए, थकेंगे नहीं!
ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल 2017 के रेड कार्पेट पर चल चुके हैं और उनकी तस्वीरें आप देखेंगे और फिर देखते रह जाएंगे। पर डरिए मत क्योंकि इस समय ऐसा करते अगर आपकी पत्नी ने देख भी लिया तो भी वो आपको तलाक नहीं देंगी।
क्योंकि भई ऐश्वर्या राय बच्चन इस समय किसी भी परी को, कहानियों वाली राजकुमारी को फेल कर देंगी। और ऐसा लग रहा है कि वाकई किसी सपने में आप किसी परी को देख रहें हैं और देखते जा रहे हैं।

फिर सपने देखने पर कौन बुरा मानता है और तलाक देता है। इसलिए हम तो यही सलाह देंगे कि आज बस सब काम काज साइड कर दीजिए और केवल ऐश्वर्या राय बच्चन की इन तस्वीरों को देखते रहिए।
वैसे तो ऐश्वर्या राय बच्चन और खूबसूरती दो अलग शब्द हैं ही नहीं लेकिन फिर भी उनकी ये तस्वीरें बिल्कुल अद्भुत हैं। ऐसा लग रहा है कि बस वो किसी और ही दुनिया की हैं। और 42 साल की हैं इस बात को तो दिमाग से डिलीट ही कर दीजिए।

बेहद खूबसूरत
ऐश्वर्य़ा राय इस ग्र गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

16वां कान्स
ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले 15 सालों से लगातार कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करती हैं।

किसी से तुलना ही नहीं है
ऐश्वर्या की इन तस्वीरों की आप किसी से तुलना ही नहीं कर सकते।

नहीं भूली नमस्ते
ऐश्वर्या राय बच्चन आज तक कभी भी नमस्कार करना नहीं भूली हैं। वो भारत साथ लेकर चलती हैं।

किया अभिवादन
वहीं नमस्कार के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने सबका अभिवादन भी किया।

मुड़ मुड़ के ना देख
वाकई आज जिसने भी ऐश्वर्या की तस्वीरें ली हैं वो भी उन्हें देखकर देखता ही रह गया होगा।

एक फ्लाइंग किस
ऐश्वर्या पूरे मूड में थीं और उन्होंने लोगों को खुश भी कर दिया।

कौन है वो खुशनसीब
वाकई कुछ खुशनसीबों को आज ये मौका हासिल हुआ होगा।

दमकती सी परी
इस गाउन में ऐश्वर्या किसी डिस्नी प्रिेंसेस से कम नहीं लग रही थीं।

भरपूर किया पोज़
ऐश्वर्य़ा रेड कार्पेट पर किसी को निराश नहीं करतीं।

ये अदा
ये ऐश्वर्या का तीसरा लुक था, उनके दो लुक पहले ही वायरल हो चुके थे।

ज़रा संभल कर
बस आज तो लग रहा है कि ऐश्वर्या राय को देखा भी जाए तो संभल कर। कहीं नज़र ना लग जाए।

बस यही देखते रहिए
आज तो आप वाकई इन्हीं तस्वीरों को देखते रहिए!


Click it and Unblock the Notifications