ऐश्वर्या राय Cannes 2017 पहला दिन..इतनी खूबसूरत कि दीपिका को भूल जाएंगे
ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स 2017 में पहुंच चुकी हैं और पहले दिन वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। और ये खासतौर से केवल दिन का इवेंट है। अभी तो रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरना बाकी।
ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स 2017 में एंट्री कर चुकी हैं। पहले ही एयरपोर्ट पर उनकी नकल करती आऱाध्या की तस्वीरें वायरल हो चुकी थीं और अब फ्रांस से ऐश्वर्या राय बच्चन के पहले इवेंट की पहली तस्वीर आ चुकी है और ये तस्वीर आपके होश ही उड़ा देगी।हरे रंग की गाउन में ऐश्वर्या राय बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।
वैसे भी ऐश्वर्या राय बच्चन और हसीन ना दिखें ऐसा तो कम ही होता है। अब इंतज़ार है तो उनके रेड कार्पेट पर चलने का।

ऐश्वर्या राय बच्चन को कान्स में 15 साल हो चुके हैं और हर साल उनके लुक पर सबकी नज़रें रहती हैं। वैसे भी वो मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं और उनकी खूबसूरती के दीवाने भारत ही नहीं विदेश में भी हैं। पहले दिन ऐश्वर्या ग्रीन गाउन में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अगर दिन में वो ऐसे लुक में नजर आई हैं तो रेड कार्पेट लुक के लिए इंतजार करना और भी मुश्किल है
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय 19 और 20 मई को कान्स रेड कार्पेट पर नजर आएंगी तो वही 21 और 22 मई को सोनम कपूर जलवा बिखेरेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
