PIC: कांस 2015, यहां देखिए कैटरीना कैफ का फर्स्ट LOOK
[बॉलीवुड न्यूज] कांस फिल्म फेस्टिवल में इस साल कैटरीना कैफ पहली बार हिस्सा बन रही हैं। लिहाजा उनके फैंस उनसे जुड़ी यह अपडेट जानने के लिए बेकरार हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कांस के दौरान कैटरीना का फर्स्ट लुक।

कोई दो राय नहीं है कि कैटरीना यहां बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। कैटरीना प्रेस कांफ्रेस के दौरान स्पॉट की गई, जो कि कांस ओपनिंग सेरेमनी से पहले किया जाता है।
कैट व्हाइट ड्रेस में देखी गईं और उनकी इन तस्वीरों को ट्विटर पर लोरियल के तहत शेयर किया गया। बता दें, कैटरीना लोरियल की ब्रैंड एम्बेसडर हैं और उसी नाते इस साल वे कांस का हिस्सा बनी हैं। जब के कैट का जाना फाइनल हुआ है, ट्विटर पर एक एकाउंट बनाया गया है #katrinaInCannes.. इसी हैशटैग के तहत कैट से जुड़ी बातें शेयर की जा रही हैं।
PICS: कान्स में इतनी बुरी दिख चुकी हैं ऐश्वर्या.. कैसा होगा लुक 2015!
बहरहाल, कैटरीना के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर भी इस साल रेड कार्पेट पर चलती दिखेंगी। कैटरीना आज या कल रेड कार्पेट पर चलेंगी, जबकि सोनम और ऐश 16 और 17 मई को वहां नजर आएंगी। वहीं, इनके साथ जल्द ही मलाइका शेरावत भी फेस्टिवल का हिस्सा बनती दिखेंगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications














