Wow कांस 2015 के रेड कार्पेट पर ऐश ही ऐश, बेस्ट लुक
ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा ही कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने बेहतरीन लुक्स को लेकर सुर्खियां का हिस्सा रही हैं। इस साल भी ऐश ने कांस के रेड कार्पेट पर हर एक दिन अपनी खूबसूरती से चार चांद लगाए। लेकिन कांस के आखिरी दिन ऐश ने जो रुप धरा वो देखकर लोग सोनम, कैटरीना सबको भूल गये।
ऐश ने कांस 2015 के आखिरी दिन सफेद गाउन पहना जिसमें वो किसी परी से कम नहीं दिखीं। ऐश्वर्या राय बच्चन का ये लुक देखकर लोग कह उठे कांस की असली परी तो ऐश्वर्या राय ही हैं। हालांकि कैटरीना कैफ के लिए ये उनका कांस डेब्यू था लेकिन वो अपने फैंस को कुछ ज्यादा रिझा ना सकीं और ऐश फिर से कांस की क्वीन बन गयीं।
कांस के पहले ही दिन से ऐश्वर्या ने बेहतरीन ड्रेसेस पहनीं लेकिन आखिर दिन का गेटअप सबसे बेस्ट था। आइये नज़र डालते हैं ऐश्वर्या राय के कांस रेड कार्पेट के आखिरी दिन के लुक पर।


Click it and Unblock the Notifications











