Cannes 2015: कभी सोनम ने कहा था 'आंटी'.. यहां है ऐश्वर्या राय का जवाब
[फीचर] कान्स फिल्म फेस्टिवल के शुरू होते ही भारतीयों को इंतजार रहता है ऐश्वर्या राय बच्चन का। रेड कार्पेट पर ऐश की मौजूदगी की खुशी का अनुभव काफी दिलचस्प होता है। बहरहाल, कान्स 2015 में रेड कार्पेट पर ऐश की पहली झलक बेहतरीन रही। हालांकि यह उनका अब तक का बेस्ट लुक नहीं कहा जा सकता है। लेकिन ग्रीन गाउन में ऐश काफी ग्लैमरस दिख रही हैं।
कैटरीना कैफ और सोनम कपूर के साथ ऐश भी लोरियल की इंटरनेश्नल ब्राण्ड एम्बेसडर्स में से एक हैं। बता दें, इन तीनों के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भी रेड कार्पेट पर दिख चुकी हैं। अब कल यानि की 19 को सोनम फिर से रेड कार्पेट पर दिखेंगी। लिहाजा, उनका इंतजार रहेगा।
cannes 2015 cannes film festival aishwarya rai bachchan sonam kapoor katrina kaif कान्स 2015 कान्स फिल्म फेस्टिवल ऐश्वर्या राय बच्चन सोनम कपूर कैटरीना कैफ


Click it and Unblock the Notifications