Candle4SSR- कंगना रनौत और लाखों फैंस ने सुशांत के लिए जलाई मोमबत्ती, न्याय के लिए किया प्रदर्शन

गुरुवार को सुशांत सिंह राजपूत की याद में और उनके केस में न्याय दिलाने के लिए दुनिया भर के लाखों लोगों ने मोमबत्ती और दीये जलाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इसमें कंगना रनौत, अंकिता लोखंडे, शेखर सुमन, भाजपा सासंद सुब्रमण्यम स्वामी आदि भी शामिल रहे। सोशल मीडिया पर देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर से करोड़ों फैंस ने इस डिजिटल प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput के लिए Kangana Ranaut ने जलाई कैंडल | FilmiBeat

इसकी शुरुआत सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा नियुक्त किये गए वकील ईशकरण सिंह भंडारी ने की। उन्होंने सुशांत के फैंस से उनको न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर दिए जलाने की अपील की थी।

Kangana Ranaut

उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा था, 'ये निर्णय लिया गया है कि आज मेरे यूट्यूब लाइव के दौरान सुशांत को न्याय दिलाने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे और मोमबत्ती जलाएंगे। #Candle4SSR हैशटैग का इस्तेमाल करें, रात 8 बजे 22 जुलाई।' ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी फैंस का साथ दिया और इस प्रदर्शन का हिस्सा बनीं। कंगना इस केस में लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X