दो बार कैंसर को दी मात, अब स्ट्रोक के बाद एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर

चर्चित एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। दो बार कैंसर से जंग जीत चुकीं अभिनेत्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, उन्हें स्ट्रोक आया था। उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट्स जमा हो गए हैं। वह इस समय वेंटिलेटर पर है। अभिनेत्री हावड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और लगातार डॉक्टरों की देखरेख में हैं।
बुधवार को, इस खबर ने उनके सहयोगियों और प्रशंसकों को सदमे में ला दिया है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। एंड्रिला ने दूसरी बार कैंसर से जंग जीतकर अभिनय में वापसी की थी।
कैंसर के दौरान भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनकी एक गंभीर सर्जरी हुई और कीमोथेरेपी सेशन पूरा किया.. जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे कैंसर मुक्त घोषित कर दिया था। लेकिन अचानक फिर उनकी हालत बिगड़ गई है और हालत काफी नाजुक है।
फिल्मों की बात करें तो, एंड्रिला शर्मा कई बंगाली सिनेमा में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'झूमर' से की थी। एंड्रिला 'Jibon Jyoti', 'Jiyon Kathi' में लीड एक्ट्रेस के रोल में दिखाई दे चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने कई पॉपुलर शोज किए। एंड्रिला ने हाल ही में 2 ओटीटी प्रोजेक्ट्स भी किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications