कैंसर से जूझ रहीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने मुंडवाए बाल, लिखी ये बात
Recommended Video

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप काफी समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और अब उन्होने अपने बाल मुंडवा दिए है। उनका बाल्ड लुक सामने आया है और सोशल मीडिया पर छा गया है। ताहिरा ने इंस्टाग्राम इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि वो इस तनाव से काफी ज्यादा थक चुकीं थीं और अब उन्होने बाल मुंडवा लिए हैं। अब मुझे नहाने में और साबुन लगाने में कोई दिक्तत नहीं होती है।
इसके अलावा उन्होने लिखा कि इसके पहले उन्होने कभी अपने बाल नहीं मुंडवाए हैं। कुछ समय पहले उन्होने इसका इलाज करवाया था और ठीक हो गई थीं लेकिन दोबारा कैंसर वापस आ गया था।

इसके बारे में कुछ समय पहले ताहिरा ने लिखा था कि अभी आधी जंग बाकी है। मेरा मानना है कि अगर कोई मुसीबत आपके रास्ते में आती है तो आप पर है कि आप उसे हराएं और अपने आप को बेहतर बनाएं। इनके पहले भी इन स्टार्स को कैंसर की समस्या से गुजरना पड़ा था..


Click it and Unblock the Notifications