अक्षय कुमार के लिए धरती का स्वर्ग कनाडा
अपनी नई फिल्म 'तीस मार खान' को रिलीज करने के सिलसिले में कनाडा पहुंचे बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने कनाडा को धरती का स्वर्ग कहा। फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि यह मनोरंजन से भरपूर फिल्म है। यह एक मसाला फिल्म है, जो सभी को पसंद आएगी। फिल्म 'तीस मार खान' अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है।
फराह खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय ने एक ठग का किरदार निभाया है। कैटरीना ने फिल्म में उसकी गर्लफ्रेंड अन्या का किरदार निभाया है। अक्षय ने समारोह में फिल्म के कुछ डायलॉग दोहराए और कैटरीना को पसंदीदा हीरोइन बताया। एक सवाल के जवाब में अक्षय ने बताया कि उन्हें कनाडा से प्यार हो गया है। इसलिए वे फिल्म की शूटिंग और रिलीज में कनाडा को इतना महत्व देते हैं।
अक्षय ने बताया कि फिल्म में वह एक ट्रेन में ले जाई जा रही 10000 किलोग्राम वजन की प्राचीन महत्व की वस्तुओं को लूटने की योजना बनाते हैं। उनकी योजना इतनी बेहतर है कि कई लोग इसमें उनके साथी बन जाते हैं। अक्षय इस फिल्म में जहां ट्रेन लूटते हैं, वहीं इन साथियों को भी बेवकूफ बनाते हैं।
भारत में कनाडा पर्यटन आयोग के ब्रांड एंबेसडर अक्षय ने कहा कि वे भारत में लोगों से कहा करते हैं कि यदि वे धरती पर जन्नत देखना चाहते हैं, तो उन्हें कनाडा देखना चाहिए। अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'ब्रेक अवे' के बारे में उन्होंने कहा कि यह मई-जून में रिलीज होगी और इसका वितरण अधिकार एलिएंस एटलांटिस को बेच दिया गया है।
तीस मार खां की अन्य खबरें पढ़ें
बॉलीवुड के गिरते स्तर पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बॉलीवुड का स्तर ऊपर उठ रहा है। पहले जहां 500 प्रिंट जारी हुआ करते थे, वहां अब 2,500 तक प्रिंट जारी हुआ करते हैं। अक्षय ने संजीव कुमार और कैटरीना को अपना पसंदीदा कलाकार बताया।


Click it and Unblock the Notifications











