मेरी टीम जीत गई..यकीन ही नहीं हो रहा: अभिषेक बच्चन
इन दिनों अभिषेक बच्चन के लगता है दिन काफी अच्छे चल रहे हैं तभी तो दिसंबर में रिलीज हुई उनकी फिल्म धूम 3 ने जहां 400 करोड़ की कमाई की वहीं दूसरी ओर उनकी नई नवेली प्रो कबड्डी लीग की फ्रेंचाइजी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स ने पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया।

जिसकी वजह से अभिनेता अभिषेक बच्चन बहुत खुश हैं। पिंक पैंथर्स के मालिक अभिषेक बच्चन ने अपनी टीम के यू मुंबा के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद कहा है कि यह किसी सपने जैसा है।
मेरी टीम जीत गई..यकीन ही नहीं हो रहा...
अभिषेक ने जीत के बाद सोशल साइट ट्विटर के जरिए अपनी खुशी जताते हुए कहा, "पिछली रात किसी सपने जैसे रही। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि हम प्रो कबड्डी का खिताब जीत गए। सभी खिलाड़ियों, कोच और सदस्यों की कड़ी मेहनत काम आई।सभी प्रशंसकों का समर्थन के लिए शुक्रिया। कोई भी खेल प्रशंसकों के समर्थन से ही बड़ा बनता है।"
आपको बता दें कि पिंक पैंथर्स ने रविवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के फाइनल में रोनी स्क्रूवाला की टीम यू मुंबा को 35-24 से हराया। इस लीग में आठ शहरों की फ्रेंजाइजी टीम ने हिस्सा लिया था।
Pro Kabaddi league: अभिषेक की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स बनी विजेता
गौरतलब है कि हाल के दिनों में अभिषेक बच्चन देश के कई खेल कार्यक्रम से जुड़े हैं। वह हाल ही में फुटबाल से भी जुड़े हैं।
अगले महीने शुरू होने जा रहे इंडियन सुपर लीग (आईएएसएल) में वह चेन्नई फ्रेंचाइजी टीम के मालिक हैं।


Click it and Unblock the Notifications











