शाहरूख ने खोला राज कि वो एक समय में एक फिल्में क्यों करते हैं?

इन दिनों रोमांस के बादशाह शाहरूख खान अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को लेकर खासे चर्चा में हैं। अपनी फिल्म के हर पल को पूरी शिद्दत से जीने वाले किंग खान ने कहा कि वो एक बार में एक ही फिल्म करना चाहते हैं ताकी वो अपनी फिल्म के हर एक पल का लुत्फ उठा सकें।

मैं हर पल जीना चाहता हूं..

हालांकि शाहरूख खान की यह बात उनके प्रतिद्धंदी अभिनेता आमिर खान से काफी मेल खाती है लेकिन फिर भी शाहरूख और आमिर में अंतर हैं क्योंकि आमिर की एक फिल्म आने में कभी-कभी दो से तीन साल भी लग जाते हैं लेकिन किंग खान एक साल में तो एक फिल्म कर ही लेते हैं।

एक बार क्लिक जरूर करें: फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की तस्वीरें

पिछले साल शाहरूख खान ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी जो कि एक्शन, हास्य से भरपूर थी और इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये कमाए थे। अब 14 महीनों बाद शाहरुख 'हैपी न्यू ईयर' के साथ लौट रहे हैं, जो इस साल दीवाली पर प्रदर्शित होगी।

जब शाहरुख से पूछा गया कि वह अपनी फिल्मों में इतना लंबा अंतराल क्यों रखते हैं, उनका जवाब था, "मैं एक समय पर एक से ज्यादा फिल्म नहीं कर सकता। 'हैपी न्यू ईयर' काफी बड़ी फिल्म है। पूरे 170 दिनों की शूटिंग के बाद फिल्म पूरी हुई है।"

आईये स्लाइडों के जरिये जानते हैं कि शाहरूख ने अपने और अपनी फिल्म के बारे में और क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X