ऐसा हुआ तो आर्यन खान आज ही जेल से आ सकते हैं बाहर? रिपोर्ट आई सामने!
किंग खान शाहरुख खान इस वक्त राहत की सांस ले रहे हैं क्योंकि क्रूज ड्रग्स रेड मामले में आर्यन खान को गुरुवार शाम बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। आर्यन खान के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत मिल गई। तीनों फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। खबर आई थी कि आज यानि शुक्रवार को कागजों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और आर्यन शनिवार तक जेल से रिहा हो सकते हैं।
लेकिन अब खबर आ रही है कि आर्यन खान शुक्रवार को ही जेल आ सकते हैं लेकिन इसके लिए एक शर्त है। गौरतलब है कि न्यायाधीश के द्वारा जमानत आदेश दस्तावेज भेजने से पहले उन्हें रिहा नहीं किया जा सकता है,

जिसमें जमानत के लिए विस्तृत तर्क और जमानत की शर्तें बताई गई हैं। पता चला है कि अगर रिहाई का आदेश कागज सहित आज शाम 5.30 बजे तक जेल के जमानत बॉक्स में आ गया तो आर्यन आज ही अपने घर मन्नक वापस आ जाएंगे।
लेकिन ये दस्तावेज़ 5.30 के बाद आते हैं तो आज की रात भी आर्यन खान को जेल की चारदीवारी में ही गुजारनी होगी। इस खबर के सामने आने के बाद शाहरुख खान के फैंस लगातार इस बारे में नजर रखे हुए हैं। आर्यन खान कई दिनों से जेल में हैं और लोग उनकी रिहाई का इंतजार कर रहे थे।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद आर्यन खान समेत उनके 3 दोस्त गिरफ्तार किए गए थे जिनको जमानत मिली है। आर्यन खान को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री शुरु से ही सपोर्ट में है। शाहरुख खान अब अपने काम पर वापस लौटेंगे।


Click it and Unblock the Notifications