वैश्या बनने के बाद भारतीय राजनीति में उतरेंगी वीना मलिक
पाकिस्तानी विवादित तारिका वीना मलिक के बारे में चाहे लोग कितनी बातें करें लेकिन दौलत और शौहरत उनके कदम चूम रही हैं। बदनाम हुए तो क्या नाम ना हुआ.. वाली पद्दति पर चलने वाली वीना मलिक को भारत काफी रास आ गया है।
इसलिए उनका इरादा अब यहां से कहीं जाने का नहीं हैं। वीना ने कहा कि भारत में उन्हें काफी सम्मान और प्यार मिला है जिसके लिए वह भारत को कभी नहीं छोड़ेंगी। यहां के लोग काफी भले हैं इसलिए अब वीना ने सोचा है कि वह एक्टिंग में दांव आजमाने के बाद भारतीय राजनीति में कदम रखेंगी।
वीना ने कहा कि वो भारत को समझने की कोशिश कर रही हैं और ऊपर वाले ने साथ दिया तो एक दिन वह भारतीय राजनीति में भी प्रवेश कर लेंगी। वीना ने कहा कि अगर वह पाकिस्तान में होती तो शायद इतनी इज्जत ना मिलती लेकिन वो भारत में शान से काम कर रही हैं।
मालूम हो कि वीना मलिक की जल्द ही फिल्म जिंदगी 50 50 रिलीज हो रही है। जिसमें उनके साथ रिया सेन भी है। फिल्म में वह वैश्या का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके बोल्ड सींस अभी से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। वीना ने कहा कि यह फिल्म जरूर उन्हें बॉलीवुड में नयी पहचान दिलायेगी। इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
