नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पत्नी ने लगाया जासूसी करवाने का आरोप, 11 लोग गिरफ्तार
Recommended Video

नवाजुद्दीन का नाम अगर अखबारों और टेलीवीजन में आता है तो उसका एक ही कारण होता है और वो है उनका जोरदार अभिनय और बेहतरीन अदाकारी। इस वक्त भी नवाजुद्दीन चर्चा में चल रहे है पर उसका कारण उनका अभिनय नहीं बल्कि कुछ और है. दरअसल नवाजुद्दीन को मुंबई पुलिस की तरफ से एक समन जारी हुआ है जिसमें उन पर गंभीर आरोप लगे है।
आपको बता दें कि ये समन नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इसलिए जारी किया गया क्योंकि उनकी पत्नी ने उनपर अवैध रुप से उनका फोन कॉल रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि नवाज चोरी से उनके फोन कॉल रिकॉर्ड करते थे। पुलिस ने इस मामले की कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के एक युवक को गिरफ्तार किया जिसके बाद 11 और लोग पकड़ में आए है।

पुलिस पूछतांछ में पता चला कि ये सच है कि एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पत्नी की चोरी छिपे जासूसी करा रहे थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ये सब क्यों कर रहे थे ये बात अभी सामने नहीं आई है और ना ही नवाज अभी तक पुलिस के पास पहुंचे है। इस काम के बाद एक बात तो साफ है कि कुछ तो है जो नवाजुद्दीन अपनी पत्नी के बारे में जानना चाहते है।
इसके बाद नवाजुद्दीन कई सवालों के घेरे में तो ही चुके है और लोगो अब कई बातें जानने के लिए उत्सुक है। आपको बता दें कि जो ग्रुप नवाज के लिए उनकी पत्नी के फोन रिकॉर्ड कर रहा था वो एक निजी ग्रुप है। इस ग्रुप के बारे में जब पता लगाया गया तो सामने आया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी इस ग्रुप के क्लांइट्स में से एक है।
आपको बता दें कि भारतीय सिनेमा में अपना नाम बनाने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने काफी मेहनत की है और संघर्ष किया है। बेहतरीन हिंदी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 में अहम किरदार निभा कर नवाजुद्दीन लोगों के नजरों के सामने आए थे। उसके पहले उनको छोटे छोटे रोल ही ऑफर होते थे।
इन दिनो नवाजुद्दीन बाल ठाकरे के जीवन पर बन रही फिल्म ठाकरे को लेकर चर्चा में चल रहे है जिसमे उनका मुख्य किरदार है। इस किरदार को लेकर काफी मेहनत कर रहे नवाजुद्दीन को शिवसेना भी बाल ठाकरे के रूप में काफी पसंद कर रही है क्योंकि जब शिवसेना इस बारे में पुछा गया था तो उन्होने कहा था कि उनकी पहली पसंद इस किरदार के लिए नवाज ही थी।
आपको बता दें कि फिल्म 23 जनवरी 2019 में रिलीज की जाएगी और फिल्म का फर्स्ट लुक आ चुका है जो लोगों को काफी पसंद आया है।


Click it and Unblock the Notifications











