TRAILER: ये कैलेंडर गर्ल्स एक बार फिर बॉलीवुड का काला सच खंगाल डालेंगी!
[बॉलीवुड समाचार] मधुर भंडारकर की अगली फिल्म कैलेंडर गर्ल्स का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर उनके निशाने पर बॉलीवुड और ग्लैमर का काला चेहरा है। वो सच जो ना आप जानते हैं ना हम। ये सच केवल दो ही लोग जान पाते हैं, एक जिनके साथ वो हुआ और दूसरे जिन्होंने वो किया। ऐसे में मधुर भंडारकर का उसी जगह रहकर भी उस काले सच को बाहर निकाल कर लाना एक साहिसक कदम माना जाना चाहिए।
फिल्म का ट्रेलर काफी हद तक डेयरिंग है और एक बार फिर कुछ नया दिखाने का वादा कर रहा है। हालांकि कई जगह, फैशन और हीरोइन जैसी फिल्मों की याद आएगी पर कुल मिलाकर ये कैलेंडर गर्ल्स एक बार फिर तहलका मचाने को तैयार हैं। देखिए फिल्म का ट्रेलर -



Click it and Unblock the Notifications













