कैब ड्राइवर ने गाया कुमार सानू का शानदार गाना- रानू मंडल के बाद अब ये Video हुआ वायरल
इस समय सोशल मीडिया के जमाने में कौन किस समय फेमस हो जाए कोई नहीं जानता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कोलकाता की महिला रानू मंडल काफी ज्यादा वायरल हुई हैं और उन्होने अपने आवाज के माध्यम से हिमेश रेशमिया की फिल्म में गाना भी गा दिया। अब एक और वीडियो काफी धमाकेदार तरीके से वायरल हो रहा है जो कि एक कैब ड्राइवर का है। ये कैब ड्राइवर फिल्म आशिकी का शानदार गाना गा रहा है जिसको कुमार सानू ने गाया था।
जी हां हम बात कर रहे हैं.. 'नजर के सामने जिगर के पास' गाने की जो कि धड़ल्ले से इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि किसी ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है और सोशल मीडिया पर डाल दिया है।

लोग इस कैब ड्राइवर की आवाज की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि एक शख्स ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि.. मैं लखनऊ में उबर ड्राइवर विनोद जी से मिला। वे एक शानदार गायक है।
मैंने राइड पूरी होने के बाद उनसे गाना गाने को कहा...और क्या चाहिए। प्लीज इनका वीडियो देखिए और इन्हें प्रसिद्ध कीजिए। इनका खुद का यूट्यूब चैनल है। क्या विनोद पर भी किसी की नजर पड़ेगी, हालांकि ये तो समय ही बताएगा। फिलहाल आप सुनिए ये गाना..


Click it and Unblock the Notifications











