शबाना आजमी की 21 वर्षीय भतीजी के साथ कैब ड्राइवर की ऐसी हरकत, भड़क गईं अभिनेत्री, ट्वीट!
इंडस्ट्री के कुछ कलाकार ऐसे हैं जो कि अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने के लिए मशहूर हैं। उन्ही में से एक हैं अभिनेत्री शबाना आज़मी जोकि इस वक्त चर्चा में हैं। दरअसल शबाना आजमी ने हाल ही में ट्विटर पर साझा किया है कि उनकी भतीजी मेघना विश्वकर्मा के साथ एक कैब ड्राइवर ने बदसुलुकी की है उनक उनका अनुभव मुंबई कैब ड्राइवर के साथ काफी डरावना रहा है।
गौरतलब है कि शबाना आजमी की भतीजी ने अपने स्थान तक जाने के लिए कैब किराए पर ली थी, उनको कैब ड्राइवर ने देर रात बीच रास्ते में कैब से उतरने के लिए कहा, जिससे वह सड़क पर फंस गई।

आज़मी ने अपनी 21 वर्षीय भतीजी के एक लोकप्रिय कैब सेवा के 'भयानक अनुभव' के बारे में एक गुस्से वाला ट्वीट लिखा, जिसे उन्होंने 'पूरी तरह से अस्वीकार्य' कहा।

ऐसा रहा अनुभव
इसके अलावा, उन्होंने विश्वकर्मा के फेसबुक पोस्ट का लिंक साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव के बारे में बताया है। इस पोस्ट में मेघना ने लिखा है कि.. "मेरी सवारी लोअर परेल से अंधेरी वेस्ट तक थी, कैब ड्राइवर ने मेरी राइड स्वीकार की और मुझे लेने आया।

बहुत अधिक ट्रैफ़िक था
5 मिनट की गाड़ी चलने के बाद, उसने महसूस किया कि वहाँ बहुत अधिक ट्रैफ़िक था और वह देर से घर पहुँचेगा, इसलिए उसने मुझे दादर पुल के बीच में उतार दिया। रात हो चुकी थी, जिससे दूसरी कैब ढूंढना मुश्किल हो रहा था।

यह अस्वीकार्य है
मुझे पुल से नीचे उतरना था और दादर बाजार से चलना था। मुझे अपनी मंजिल तक पहुंचने में 2 घंटे लग गए। कृपया मदद करें, यह अस्वीकार्य है।"

पोस्ट काफी चर्चा में है
इसके बाद ये पोस्ट काफी चर्चा में है और लोग कैब की विश्वनीयता पर सवाल उठा रहे हैँ। बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब कैब पर किसी ने उंगली उठाई है, इसके पहले भी कई केस सामने आ चुके हैं और लोगों के द्वारा इसपर शिकायत दर्ज की जा चुकी है।

खबरों का हिस्सा हैं
शबाना आजमी का ये पोस्ट चर्चा में है। शबाना आजमी इस वक्त अपने घर में शादी को लेकर भी खबरों का हिस्सा हैं।


Click it and Unblock the Notifications











