..................... Tusshar Kapoor as a crime reporter | 'सी कंपनी' में तुषार होंगे क्राइम रिपोर्टर - Hindi Filmibeat

'सी कंपनी' में तुषार होंगे क्राइम रिपोर्टर

By Staff

Tusshar Kapoor
बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड की 22 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म 'सी कंपनी' में अभिनेता तुषार कपूर एक टीवी चैनल के अपराध संवाददाता के रूप में नजर आएंगे। तुषार ने आईएएनएस से फोन पर कहा, "संवाददाता का किरदार तो मैं पहले भी निभा चुका हूं, लेकिन इस फिल्म में पहली बार मैं अपराध संवाददाता के रूप में नजर आऊंगा।"

शूटिंग के दौरान तुषार को अपराध संवाददाताओं के विषय में विस्तार से जानने का मौका मिला। अपने अनुभवों के आधार पर उन्होंने बताया कि वे बिल्कुल अलग ढंग से तेज आवाज में बोलते हैं। मां ने बेटी को मार डाला, जैसी टेढ़ी-मेढ़ी खबरों को लेकर वे अधिक उत्सुक रहते हैं।

तुषार के साथ फिल्म में अनुपम खेर और राजपाल यादव भी नजर आएंगे। तीनों एक ही कॉलोनी में रहते हैं। अनुपम को अपने बुढ़ापे, राजपाल को व्यवसाय और तुषार को शादी के लिए पैसों की जरूरत है। इस चक्कर में वे कुछ ऐसी हरकत कर जाते हैं, जिससे अंडरवर्ल्ड के लोग चौकन्ने हो जाते हैं।

फिल्म की नायिका राइमा सेन के बारे में तुषार का मानना है, "वह एक अच्छी अभिनेत्री हैं, जो सिर्फ अभिनय करने की ओर ध्यान देती हैं। वह बेकार की चर्चाओं का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X