..................... Akshay Kumar finally has hopes for releasing Sooryavanshi after 20 months | अक्षय कुमार 20 महीनों बाद कर रहे हैं सूर्यवंशी की रिलीज़ की उम्मीद, मीडिया से बातचीत में दिया बयान - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार आखिरकार 20 महीनों बाद कर रहे हैं सूर्यवंशी की रिलीज़ फाईनल, मीडिया से बातचीत में दिया बयान

पूरे देश में अगर बॉलीवुड से संबंधित कोई एक सवाल है जो सबसे अहम है तो वो है सूर्यवंशी की रिलीज़ डेट। रोहित शेट्टी की अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ स्टारर ये फिल्म मार्च 2020 से रिलीज़ का इंतज़ार कर रही है। अब कोरोना काल के बाद थिएटर पर पहली बड़ी फिल्म लेकर आ रहे हैं अक्षय कुमार और बेल बॉटम के प्रमोशन के दौरान, अक्षय कुमार से वापस एक ही सवाल पूछा गया।

सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान, अक्षय कुमार से एक बार फिर पूछा गया कि क्या बेल बॉटम के बाद सूर्यवंशी की रिलीज़ की उम्मीद की जानी चाहिए। और क्या उन्हें लगता है कि ये फिल्म दीवाली 2021 में रिलीज़ हो पाएगी। अक्षय का जवाब सुनकर फैन्स को सुकून ज़रूर मिलेगा।

buzz-akshay-kumar-finally-has-hopes-for-releasing-sooryavanshi-after-20-months-read-statement-here

अक्षय का कहना था कि उम्मीद करता हूं कि ऐसा ही हो। मैं बस अब भगवान से मना रहा हूं कि ये फिल्म बिना किसी देरी के रिलीज़ हो जाए।अक्षय कुमार का ये भी कहना था कि उन्हें सच में नहीं पता कि ऐसा कब होगा। हालांकि, इससे पहले एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार का कहना था कि सूर्यवंशी की रिलीज़ के बारे में दो ही लोग जानते हैं - भगवान और रोहित शेट्टी। वैसे अगर फिल्म दीवाली पर रिलीज़ होती है तो इस फिल्म की रिलीज़ में 20 महीने की देरी हो चुकी होगी।

सूर्यवंशी की रिलीज़ डेट

सूर्यवंशी की रिलीज़ डेट

इससे पहले फिल्म की नई रिलीज़ डेट को लेकर फिलहाल काफी दुविधा चल रही है। माना जा रहा है कि या तो फिल्म 15 अगस्त या फिर 2 अक्टूबर को रिलीज़ हो सकती है। लेकिन रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू में ये साफ किया कि वो फिल्म थिएटर में ही रिलीज़ करने के पक्ष में है और इसे किसी प्लेटफॉर्म पर पहले नहीं रिलीज़ करेंगे। फिल्म के Streaming Rights, नेटफ्लिक्स के पास हैं। फिल्म को कई ऑनलाईन प्लेटफॉर्म की तरफ से अच्छी डील मिली लेकिन फिल्म की टीम ने सारे ऑफर ठुकरा दिए।

बेसब्री से किया जा रहा है रिलीज़ का इंतज़ार

बेसब्री से किया जा रहा है रिलीज़ का इंतज़ार

खबरें थीं कि रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार - कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म की रिलीज़ के इंतज़ार में खुद भी थक चुके हैं। और माना जा रहा था किरोहित शेट्टी ने फिल्म को रिलीज़ करने का मन बना लिया था। यहां तक कि वो डिजिटल माध्यम पर भी फिल्म रिलीज़ करने को तैयार थे। लेकिन अंत में रोहित ने दर्शकों के इंटरटेनमेंट को ऊपर रखते हुए इंतज़ार करना बेहतर समझा। फिल्म का इंतज़ार बहुत ही बेसब्री से किया जा रहा है और फिल्म पहले ही 16 महीने लेट हो चुकी है।

बड़े परदे पर ही आएगी फिल्म

बड़े परदे पर ही आएगी फिल्म

सूर्यवंशी की टीम का मानना है कि अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह की तिकड़ी, परदे पर तबाही मचा देगी। सूर्यवंशी के अंदर दर्शकों को थियेटर तक खींच लाने की काबिलियत है और इसलिए उन्होंने पहले ही थिएटर मालिकों से अपना हिस्सा मांग लिया है। अभी तक रोहित शेट्टी और रिलायंस को सूर्यवंशी के लिए OTT प्लेटफॉर्म से काफी बड़ी डील मिलती रही लेकिन उन्होंने इन डील को ये कह कर ठुकराया कि वो दर्शकों के साथ धोखा करना नहीं चाहते। फिल्म बड़े परदे के लिए बनी है और बड़े परदे पर ही आएगी।

ऑफिसर वीर प्रताप सूर्यवंशी का 2018 में ही हुआ था स्वागत

ऑफिसर वीर प्रताप सूर्यवंशी का 2018 में ही हुआ था स्वागत

ये तय माना जा रहा है कि सूर्यवंशी जब भी रिलीज़ होगी, हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के रास्ते खोलेगी। लेकिन अब फिल्म की रिलीज़ पर फैसला होने के बाद ही तय हो पाएगा कि फिल्म कितना कमा पाएगी। हां, ये ज़रूर है कि फिल्म बहुत धमाकेदार कमाई नहीं कर पाएगी। सूर्यवंशी का इंतज़ार, फैन्स 2018 से कर रहे हैं जब उन्होंने रणवीर सिंह की सिंबा में अक्षय कुमार की एक झलक देखी। रोहित शेट्टी ने अपने नए हीरो वीर प्रताप सूर्यवंशी को दर्शकों से तभी मिलवा दिया था।

सात फिल्मों की रिलीज़ की तैयारी

सात फिल्मों की रिलीज़ की तैयारी

अक्षय कुमार इस समय बॉक्स ऑफिस किंग हैं और रोहित शेट्टी का कोई भी सट्टा आज तक बॉक्स ऑफिस पर फेल नहीं हुआ है। ऐसे में ये दोनों परदे पर धमाका करेंगे ये तो तय है, पर ये धमाका कितने करोड़ का होगा बस इसकी गिनती करनी है। इस समय अक्षय कुमार के पास 18 फिल्मों के ऑफर हैं वहीं उनकी सात फिल्में रिलीज़ के लिए तैयार हो रही हैं।

विशुद्ध मसाला फिल्म है सूर्यवंशी

विशुद्ध मसाला फिल्म है सूर्यवंशी

सूर्यवंशी विशुद्ध मसाला फिल्म है। ऐसे में इस फिल्म से ब्लॉकबस्टर से कम कुछ उम्मीद ही नहीं की जा रही है। वैसे भी रोहित शेट्टी कभी अपने दर्शकों को निराश नहीं करते हैं। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस से थियेटर मालिकों के साथ बॉलीवुड को भी काफी फायदा होने वाला है। सूर्यवंशी थियेटर तक अपने दर्शक खींचकर लाएगी। इस फिल्म में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की एक झलक दिख जाएगी। आगे चलकर सिंबा - सिंघम और सूर्यवंशी एक साथ जब परदे पर एक ही मिशन पर उतरेंगे तो वो मिशन कैसा होगा, दर्शक अभी से इसके कयास लगाने लग गए हैं।

कैटरीना की एक झलक का इंतज़ार

कैटरीना की एक झलक का इंतज़ार

जब से फैन्स को पता चला है कि फिल्म के लिए अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ, मोहरा के चार्टबस्टर गाने टिप टिप बरसा पानी को रीमेक कर चुके हैं तब से फैन्स बस कैटरीना कैफ को इस गाने में एक बार परदे पर देखने को उत्सुक हो चुके हैं।

बार बार बदल चुकी है रिलीज़ डेट

बार बार बदल चुकी है रिलीज़ डेट

सूर्यवंशी, 24 मार्च 2020 को रिलीज़ होनी थी जिसके बाद पूरे विश्व को कोरोना ने अपने घर में बंद होने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद से कई बार फिल्म की रिलीज़ डेट तय की जा चुकी है। गौरतलब है कि जून 2020 में तय हुआ कि सूर्यवंशी दीवाली 2020 में धमाका करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद फिल्म 30 अप्रैल 2021 को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन एक बार फिर देश में लॉकडाउन लग गया।

इससे पहले, खतरों के खिलाड़ी के प्रमोशन के दौरान, रोहित शेट्टी ने साफ कहा था कि इस समय पूरे देश की वरीयता होनी चाहिए वैक्सीन। उससे ज़्यादा ज़रूरी कुछ भी नहीं है। हमें ये बिल्कुल नहीं सोचना है कि चीज़ें कम हो रही हैं तो ठीक हो गई हैं। कई देश हैं जहां एक बार फिर से मुसीबतें आती दिख रही हैं और हमें इसके लिए तैयार रहना है। सारी सावधानी बरतते हुए काम पर लौटना है। ये नहीं सोचना है कि देश खुल गया है तो छुट्टियों पर जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X