बिजी होने से काफी खुश हैं परिणति चोपड़ा
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के पास करने के लिए बहुत सी फिल्में हैं। उनका कहना है कि वह अपने काम का आनंद ले रही हैं और अपनी प्रतिद्वंद्वियों से खतरा महसूस नहीं करती।
अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और सोनाक्षी सिन्हा सरीखी अभिनेत्रियों को टक्कर दे रही इस अभिनेत्री ने कहा, "यह फिल्मोद्योग में मेरा चौथा साल है। मैं वह काम कर रही हूं जिसमें मुझे मजा आ रहा है।" अब तक सात फिल्में दे चुकीं परिणीति कहती हैं कि वह कहीं अधिक सतर्क और व्याकुल हैं।
परिणीति ने कहा, "शुरुआत में मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं था। लेकिन हर फिल्म के साथ अपेक्षाएं बढ़ी हैं..आप जिन निर्देशकों और अभिनेताओं के साथ काम करना चाहते हैं उनकी एक सूची है। सपने बढ़े हैं और इसलिए चिंताएं भी बढ़ी हैं।"
परिणति चोपड़ा की दिलकश तस्वीरें
अभिनेत्री कहती हैं कि वह मौजूदा अभिनेत्रियों में से किसी को अपनी प्रतिद्वंद्वी के रूप में नहीं देखतीं।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications











