दीपावली पर परिवार का साथ जरूरी : ऐश्वर्या

ऐश्वर्या ने कहा, "मैं दीपावली का त्योहार पारम्परिक तरीके से अपने परिवार, दोस्तों और प्रिय लोगों के साथ मनाना चाहती हूं। मुझे बचपन से ही इस तरह से दीपावली मनाना पसंद है। वैसे मेरे परिवार में सभी लोग फिल्मी दुनिया की व्यस्त हस्तियां हैं लेकिन हम हमेशा साथ में दीपावली मनाने के लिए समय निकाल लेते हैं।"
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन कहती हैं कि उन्हें पारम्परिक तरीके से अपने परिवार और दोस्तों के साथ दीपावली मनाना पसंद है। इसलिए वह अपनी व्यस्तताओं के बावजूद इसके लिए समय निकाल लेंगी। उनकी दो फिल्में जल्दी ही प्रदर्शित होने वाली हैं। उनकी फिल्में 'रोबोट' और 'एंधिरन' हाल ही में प्रदर्शित हुई हैं जबकि 'एक्शन रिप्ले' और 'गुजारिश' भी प्रदर्शन के लिए कतार में हैं। इसलिए वे इन फिल्मों के प्रदर्शन के चलते काफी व्य्त हैं।
action replay aishwarya rai एक्शन रीप्ले ऐश्वर्या राय गुजारिश त्योहार दीवाली बच्चन परिवार bachchan family diwali festival guzaarish


Click it and Unblock the Notifications