बिजनेसमैन की बेटी को युगांडा पुलिस ने जबरदस्ती डाला जेल के अंदर, मजबूर पिता ने जमाने से काटी कन्नी और फिर...

Pankaj Oswal

भारतीय मूल के अरबपति पंकज ओसवाल अपनी बड़ी बेटी वसुंधरा को युगांडा भेजने के बाद काफी पछता रहे हैं। जी हां युगांडा में पंकज ओसवाल की बेटी को तीन हफ्ते से ज्यादता समय से कैद रखा गया है। अब बिजनेसमैन और उनकी पत्नी राधिका ओसवाल ने अपनी बेटी की रिहाई के लिए खुद को एक सीक्रेट जगह पर बंद कर लिया है।

वसुंधरा ओसवाल को 1 अक्टूबर को युगांडा में पुलिस अधिकारियों ने हिरासत में लिया था, अधिकारियों का दावा है कि यह एक लापता व्यक्ति से जुड़ी इनवेस्टिगेशन है। उनके परिवार का दावा है कि आरोप झूठे हैं, और जिस व्यक्ति का अपहरण करने का आरोप उन पर लगाया गया है, वह तंजानिया में जीवित और स्वस्थ है।

वसुंधरा तीन साल से युगांडा में थीं, जहां वे पूर्वी अफ्रीकी देश में अपने परिवार की फैक्ट्री डेवलप कर रही थीं। 1 अक्टूबर को, वे फैक्ट्री का दौरा कर रही थीं - जिस पर उनके फैमिली बिजनेस ने इनवेस्ट किया हुआ था। इस दौरान उन्हें पूछताछ के बहाना बनाकर पुलिस पकड़कर ले गई।

उसके बाद से, वसुंधरा ने तीन हफ्ते जेल में बिताए हैं, जहां उन्हें काफी यातनाएं सहनी पड़ रही हैं, ऐसा उनके परिवार का कहना है। उनका कहना है कि हिरासत इललीगल है और 26 साल की वसुंधरा को बिना वारंट के गिरफ्तार किया गया था।

'युगांडा नहीं जा सकते'

वसुंधरा ओसवाल की छोटी बहन, रिद्धि ओसवाल ने ईमेल इंटरव्यू में HT.com को बताया कि उनके माता-पिता वसुंधरा को युगांडा भेजने के फैसले पर पछता रहे हैं। वो खुद भी अफ्रीकी देश युगांडा नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने बताया- "मेरे माता-पिता के हाथ बंधे हुए हैं क्योंकि वे युगांडा भी नहीं जा सकते हैं, क्योंकि उन्हें वहां के बेहद भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा तत्काल गिरफ़्तारी का सामना करना पड़ सकता है। जैसा कि हमें पता चला है, युगांडा में पुलिस के पास बहुत ज्यादा शक्ति है और वे बिना वारंट के भी लोगों को मनमाने ढंग से गिरफ़्तार कर सकती है।"

रिद्धि ओसवाल ने बताया, "अगर मेरे माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया जाता है, तो वे मेरी बहन के लिए लड़ नहीं पाएंगे।" रिद्धि ने बताया कि उनके माता-पिता, पंकज और राधिका ओसवाल ने बाहरी दुनिया से संपर्क तोड़ दिया है और केवल उन लोगों से बात कर रहे हैं जो उनकी बहन की मदद कर सकते हैं। रिद्धि को खुद ही सभी फैमिली और बिजनेस के मामलों का दारोमदार सौंप दिया गया है, क्योंकि उनके माता-पिता अपना पूरा ध्यान वसुंधरा की रिहाई में लगा रहे हैं।

Read more about: businessman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X