प्रीति जिंटा के पार्टनर नेस वाडिया को ड्रग्स रखने को लेकर जापान में 2 साल की सजा
भारत का मशहूर बिजनेसमैन नेस वाडिया को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। जापान में नेस वाडिया को गैरकानूनी ढंग से ड्रग्स रखने आरोप में 2 साल की सजा सुनाई गई है। गौरतलब है कि नेस वाडिया आईपीएल की किंग्स इलेवन पंजाब का सहमालिक भी है और प्रीति जिंटा के साथ उसका नाम भी जुड़ा चुका है। जापान में उसके पास करीब 20 ग्राम ड्रग्स बरामद हुआ था जिसके बाद उसको हिरासत में भी रखा गया था।
हालांकि नेस के करीबियों की माने तो वो भारत में ही और इसका सीधा मतलब ये है कि ये सजा निलंबित है। इससे ये फायदा रहेगा कि वो ग्रुप के अंदर और बाहर अपने ग्रुप के लिए काम कर सकते है।

इस खबर के सामने आने के बाद काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और ये पहली बार नहीं है जब नेस वाडिया किसी तरह के पचड़े में फंसे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2014 में अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया पर एक मैच के दौरान प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
इस मामले में चार साल बाद मुंबई पुलिस ने फरवरी 2018 में चार्जशीट फाइल की थी। हालांकि बाद में प्रीति जिंटा ने केस वापस ले लिया था।


Click it and Unblock the Notifications











