पैरेंट्स की वजह से मेरा मानना रहा है कि मैं आर्टिस्ट बनने के लिए ही जन्मी हूं- शरवरी
बंटी और बबली 2 में नई बबली के किरदार से डेब्यू करने वाली खूबसूरत शरवरी ने अपनी कमाल की स्क्रीन प्रेजेंस और वायरल हुए ट्रेलर में अपनी शानदार एक्टिंग स्किल से इंडस्ट्री व दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है! नई बबली बड़े शहर की हॉट, इंटेलीजेंट व टेक-सेवी ठग आर्टिस्ट है और बेस्ट कॉन-स्टार बनने के लिए दृढ़ संकल्पित है। फिल्म में उनके अपोजिट गली बॉय हंक सिद्धांत चतुर्वेदी हैं, जो नए चालाक बंटी की भूमिका निभा रहे हैं। बड़े पर्दे पर अपने डेब्यू को लेकर मिल रहे तारीफों के मद्देनजर, शरवरी परफॉर्मिंग आर्ट्स में खुद को एक्सप्लोर करने के लिए प्रोत्साहित करने का श्रेय अपने पैरेंट्स को देती हैं।
शरवरी कहती हैं, "जब मैं बड़ी हो रही था, उस दौरान मेरे लिए अपने परिवार के साथ मॉल जाने का मतलब था कि मेरे पिताजी (शैलेश) और मैं वहाँ होने वाले किसी भी किड्स कॉन्टेस्ट की तलाश करेंगे और उसमें भाग लेंगे। डांस हो, सिंगिंग हो, एक्टिंग हो या फिर रनिंग, मेरे पापा मुझे उसमें भाग लेने और मौज-मस्ती करने के लिए प्रोत्साहित करते थे। मम्मी-पापा दोनों की वजह से मेरे मन में स्टेज को लेकर किसी तरह का कोई डर नहीं है।

जब मैं बच्ची थी, तब मेरी माँ (नम्रता) मेरे पड़ोस के होने वाले डांसिंग से लेकर शो को कंपेयर करने तक के प्रोग्राम्स की सभी एक्टिविटीज के लिए मुझे साइन अप किया करती थीं।" वह आगे कहती हैं, "मुझे याद है कि वह स्टेज के पीछे खड़ी रहती थीं और पूरे शो के दौरान मुझे अलग-अलग आउटफिट्स में बदलने में मेरी मदद करती थीं। अपने पैरेंट्स की वजह से, मैं यह मानते हुए बड़ी हुई हूं कि मेरा जन्म एक आर्टिस्ट बनने के लिए हुआ है। एक्टर बनना मेरा फैसला था।
मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास ऐसे पैरेंट्स हैं जो हमेशा चाहते थे कि मैं जीवन में क्या करना चाहती हूं, यह तय करने से पहले मैं विभिन्न चीजों को एक्सप्लोर करूं।" वह आगे कहती हैं, "जब मैं 16 साल की थी, तब उन दोनों ने मुझे अपने पास बैठाया और कहा कि अगर एक्टिंग से मुझे सच्चा प्यार है तो मुझे इसी को करियर के तौर पर अपनाना चाहिए। मेरे पैरेंट्स मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर्स हैं और मैं लकी हूं कि वे मेरे माता-पिता हैं।
मैं अपने जीवन में किए गए सभी कामों से उन्हें गौरवान्वित महसूस कराना चाहती हूं।" यश राज फिल्म्स की आउट एंड आउट फैमिली एंटरटेनर बंटी और बबली 2, जो 19 नवंबर, 2021 को दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है जैसी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स वाईआरएफ फ़िल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके वरुण वी. शर्मा बंटी और बबली 2 का निर्देशन कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











