बंटी और बबली सीक्वल - ये एक्टर करेगा अभिषेक बच्चन को रिप्लेस
बंटी और बबली रीमेक की तैयारी ज़ोरों पर चल रही है। फिल्म में इस बार लीप होगा और कई ज़्यादा ट्विस्ट होंगे। माना जा रहा है कि फिल्म में इस बार दो बंटी और दो बबली भी हो सकते हैं। फिल्म में लीड हीरो के तौर पर सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम फाईनल हो चुका है। सिद्धांत गली बॉय एमसी शेर की भूमिका में फेमस हो चुके हैं।
माना जा रहा है कि यशराज फिल्म्स में फिल्म की तैयारी तेज़ी से चल रही है। स्क्रिप्ट को इस बार और मज़ेदार रखने की कोशिश की गई है। जहां तक सवाल है लीप का तो शायद इस सीक्वल में डीसीपी दशरथ रिटायर हो चुका है। ऐसे में फिल्म में कई नए किरदारों की एंट्री होगी।

लेकिन जिस हिसाब से फिल्म की तैयारी चल रही है माना जा रहा है कि फिल्म में कैमियो और स्पेशल अपीयरेंस की भरमार होगी। बंटी और बबली अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications