फाईनल हुए दो और सीक्वल - बंटी और बबली 2 - दोस्ताना 2, जानिए डीटेल्स
बॉलीवुड में फिलहाल सीक्वल फिल्मों का दौर चल रहा है और अब इस लिस्ट में दो और फिल्मों में अपना नाम जोड़ लिया है। जहां धर्मा प्रोडक्शन्स दोस्ताना 2 की तैयारी में जुट गई है वहीं यशराज फिल्म्स बंटी और बबली सीक्वल की तैयारी कर रही है। इन दोनों ही फिल्मों पर काम तेज़ी से चल रहा है।
इससे भी दिलचस्प बात ये है कि ये दोनों ही प्रोडक्शन हाउस इन फिल्मों के साथ दो असिस्टेंट डायरेक्टर को बतौर डायरेक्टर लॉन्च करने जा रहे हैं। जहां यशराज फिल्म्स बंटी और बबली सीक्वल के साथ टाईगर ज़िंदा है के असिस्टेंट डायेरक्टर और भारत को राईटर वरूण शर्मा को लॉन्च कर रह हैं वहीं दोस्ताना के साथ धर्मा प्रोडक्शन्स, संजू के असिस्टेंट डायरेक्टर कॉलिन डीकन्हा को लॉन्च कर रही है।

हालांकि दिलचस्प ये है कि ये दोनों ही फिल्में सही मायने में सीक्वल नहीं कही जा सकती हैं। इन्हें सीरीज़ कहना ही सही होगा। जहां धर्मा की दुलहनिया सीरीज़ और स्टूडेंट सीरीज़ पहले से ही जारी है, उसमें एक और नाम जुड़ गया है।
वहीं यशराज फिल्म्स धूम सीरीज़ के बाद अब बंटी और बबली सीरीज़ ला रहा है। बॉलीवुड में सीरीज़ फिल्मों का प्रचलन धूम से ही शुरू हुआ था। हालांकि बॉलीवुड में कई सीक्वल की भी तैयारी तेज़ी से चल रही है -


Click it and Unblock the Notifications












