..................... Bunty Aur Babli 2 Trailer- Saif Ali Khan, Rani Mukerji and Siddhant Chaturvedi rock in the film! बंटी और बबली 2 का मजेदार ट्रेलर रिलीज - Hindi Filmibeat

बंटी और बबली 2 का मजेदार ट्रेलर रिलीज, सैफ अली खान और रानी मुखर्जी से भिड़ेंगे सिद्धांत और शरवरी!

सुपरस्टार सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की धमाकेदार फिल्म बंटी और बबली 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ट्रेलर काफी शानदार लग रहा है। हम कह सकते हैं कि काफी समय के बाद सैफ अली खान और रानी मुखर्जी का शानदार किरदार नजर आ रहा है। इसके पहले भी दोनों ने काफी बेहतरीन काम किया है। इस ट्रेलर में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी को लेकर दिखाया गया है कि वो चोरी काम छोड़कर अच्छे से अपना घर चला रहे हैं,

लेकिन अचानक मार्केट में नए बंटी और बबली आते हैं जो कि उनका नाम इस्तेमाल करते हैं और उनके नाम से चोरियां करते हैं। ये दोनों कोई और नहीं बल्कि सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी हैं।

bunty aur babli 2, saif ali khan, rani mukerji, siddhant chaturvedi, बंटी और बबली 2, सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी

जी हां.. इस फिल्म में सैफ और रानी के अलावा सिद्धांत और शरवरी भी धमाका करते नजर आ रहे हैँ। इसके अलावा फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी और असरानी भी हैं।

पंकज त्रिपाठी ने एक पुलिसवाले का रोल किया है जो कि चोरों को पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इतना तय है कि फिल्म रिलीज होकर काफी बड़ा धमाका करने वाली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म के ट्रेलर को साझा किया है।

शरवरी की बात करें तो हाल ही में उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जो कि फिल्म से ही है। वो काफी हॉट लग रहीं थीं। इस ट्रेलर के सामने आने के बाद फैंस के भी लगातार रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है। फिलहाल आप देखिए इस फिल्म का शानदार ट्रेलर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X