..................... बंटी और बबली 2 का ट्रेलर इस दिन हो सकता है रिलीज? Bunty aur Babli 2 trailer has a Salman Khan connection, it can release on this date? - Hindi Filmibeat

बंटी और बबली 2 का ट्रेलर इस दिन हो सकता है रिलीज? YRF ने फिल्म में डाला सलमान खान फैक्टर!

इस समय एक एक करके लगभग सभी रूकी हुई फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ रही है और धड़ल्ले से उनको रिलीज करने की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में अभिनेता सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म बंटी और बबली 2 भला कैसे पीछे रह सकती है। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर एक बड़ी खबर चर्चा में चल रही है। पता चला है कि मार्च में ही इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, सैफ अली खान, शरवरी, रानी मुखर्जी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं जो कि अपने आप में काफी शानदार होने वाला है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो यशराज फिल्म्स ने काफी तगड़ी प्लानिंग की है।

bunty aur babli 2, salman khan, बंटी और बबली 2, सलमान खान

दरअसल इस फिल्म का ट्रेलर 23 मार्च को रिलीज हो सकता है और इसके लिए यशराज ने सलमान खान को चुना है। पता चला है कि फिल्म के ट्रेलर को यशराज प्रोडक्शन सलमान खान के जरिए लाइव लॉन्च करवाने को लेकर प्लानिंग कर रहा है।

अगर ऐसा होता है ये तो निश्चित ही ये काफी शानदार होने वाला है। खबरों की मानें तो इस फिल्म तो 23 अप्रैल को रिलीज तरने को लेकर तैयारियां चल रहीं हैं।

फिलहाल फैंस सैफ अली खान और सिद्धांत चतुर्वेदी की इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैँ। सलमान खान भी इस ईद अपनी धमाकेदार फिल्म राधे के साथ आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X