बंटी और बबली 2, शमशेरा, पृथ्वीराज, जयेशभाई जोरदार की ओटीटी रिलीज़ डेट, यहां और ऐसे देखें

फिल्मों के लिहाज़ से इस समय इंडस्ट्री और दर्शक दोनों का ही बेस्ट समय चल रहा है। क्योंकि एक तरफ जहां थिएटर में वापस फिल्में रिलीज़ हो रही हैं वहीं काफी जद्दोजहद और बहसबाज़ी के बाद अब इंडस्ट्री ने थिएटर और ओटीटी के बीच भी एक सामंजस्य पैदा कर लिया है। जिसके हिसाब से थिएटर में रिलीज़ होने के चार हफ्तों बाद, फिल्में, ओटीटी पर रिलीज़ की जा सकती है।

अब यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित चार फिल्में भी इस राह पर चल पड़ी हैं। गौरतलब है कि बंटी और बबली 2, पृथ्वीराज, शमशेरा और जयेशभाई जोरदार की ओटीटी रिलीज़ डेट भी लॉक कर दी गई है।

YRF films OTT release dates locked

कुछ ही दिनों पहले, जैसे ही महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलने की खबर फैली, वैसे ही इन चार फिल्मों की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी गई थी। और अब आदित्य चोपड़ा की ये चार फिल्में खरीद ली हैं अमेज़ॉन प्राईम वीडियो ने जो इन फिल्मों की रिलीज़ के चार हफ्तों बाद इन्हें स्ट्रीम करने का अधिकार रखती है।

इन फिल्मों की कड़ी में सबसे पहली फिल्म होगी बंटी और बबली 2 जिसका ट्रेलर भी रिलीज़ हो चुका है। ये चारों, फिल्में यशराज फिलम्स के YRF50 प्लान का हिस्सा हैं। ये प्लान, यशराज फिलम्स के 50 साल पूरे होने का जश्न ज़ोरदार तरीके से मनाने का है।

बार बार रिजेक्ट की तगड़ी डील

बार बार रिजेक्ट की तगड़ी डील

खबरें थीं कि कोरोना काल की वजह से ये चारों फिल्में रिलीज़ के लिए अटकी थीं। इस बीच, आदित्य चोपड़ा को बार बार इन फिल्मों को सीधा ओटीटी पर रिलीज़ करने के लिए तगड़ी से तगड़ी डील ऑफर की गई थी। लेकिन आदित्य चोपड़ा ने थिएटर मालिकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ अपने संबंध और थिएटर के दर्शकों पर अपना विश्वास दोनों बनाए रखते हुए आराम से और संयम के साथ थिएटर खुलने का इंतज़ार किया।

बंटी और बबली 2 का मज़ेदार टीज़र

बंटी और बबली 2 का मज़ेदार टीज़र

सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, शरवरी वाघ, सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर बंटी और बबली 2, 19 नवंबर 2021 को रिलीज़ हो रही है। इसके चार हफ्तों बाद यानि कि 17 दिसंबर के बाद से आप ये फिल्म अमेज़ॉन प्राईम वीडियो पर देख सकते हैं। फिल्म का टीज़र हाल ही में रिलीज़ किया गया है जहां सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन के किरदार बंटी को रिप्लेस कर रहे हैं। एक टीज़र में बबली यानि कि रानी मुखर्जी, बंटी का पेट नापते भी दिखाई दे रही हैं। दर्शक, इस फिल्म से एक बार फिर हंसी की बौछारों की उम्मीद कर रहे हैं।

अक्षय कुमार की पृथ्वीराज

अक्षय कुमार की पृथ्वीराज

अक्षय कुमार, मानुषि छिल्लर, संजय दत्त, सोनू सूद स्टारर पृथ्वीराज, थिएटर में 21 जनवरी 2022 को रिलीज़ होगी और 26 जनवरी वीकेंड पर जॉन अब्राहम की अटैक के साथ क्लैश करेगी। बात करें ओटीटी की तो ये फिल्म आप 18 फरवरी के बाद से अमेज़ॉन प्राईम पर देख पाएंगे। हालांकि, ये अमेज़ॉन प्राईम पर निर्भर करता है कि वो चार हफ्तों के तुरंत बाद फिल्म रिलीज़ करता है या रूक कर।

इस फिल्म को डायरेक्ट किया है पिंजर फेम चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने और इसमें अक्षय कुमार के पृथ्वीराज का साथ देती दिखाई देंगी संयोगिता मानुषि छिल्लर।

रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार

रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार

अगर 18 फरवरी के आसपास अक्षय कुमार, ओटीटी पर तहलका मचाना शुरू कर देंगे तो वहीं 25 फरवरी को थिएटर में रिलीज़ होगी रणवीर सिंह स्टारर जयेशभाई जोरदार जो 25 मार्च के आस पास तक ओटीटी पर रिलीज़ होने के लिए तैयार हो जाएगी। फिल्म में रणवीर सिंह का साथ देंगी साउथ की सुपरस्टार शालिनी पांडे जो विजय देवरेकोंडा की अर्जुन रेड्डी के साथ अपनी पहचान बना चुकी हैं।

रणबीर कपूर की शमशेरा

रणबीर कपूर की शमशेरा

यशराज फिल्म्स की आखिरी पेशकश होगी रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर स्टारर शमशेरा जो थिएटर में 18 मार्च को रिलीज़ हो रही है और लगभग 15 अप्रैल तक अमेज़ॉन प्राईम पर स्ट्रीम करने को तैयार हो जाएगी। दिलचस्प है कि इन सभी फिल्मों को सीधा ओटीटी पर रिलीज़ करने के लिए आदित्य चोपड़ा को लगभग 350 करोड़ की डील ऑफर हुई थी। लेकिन यशराज फिल्म्स ने थिएटर खुलने का इंतज़ार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X