बंटी और बबली 2 की रिलीज़ डेट अनाउंस, यशराज फिल्म्स ने लगाई फिल्मों की रिलीज़ डेट की लाईन
आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स ने अपनी चार बड़ी फिल्मों की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है जिसकी शुरूआत हो रही है सिद्धांत चतुर्वेदी, शरवरी, सैफ अली खान और रानी मुखर्जी स्टारर बंटी और बबली 2 के साथ। वरूण वी शर्मा के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 19 नवंबर 2021 को थिएटर में रिलीज़ हो रही है।
फिल्म बंटी और बबली का पूरी तरह से सीक्वल ना होकर केवल उसकी फ्रेंचाइज़ी होगी। फिल्म के लिए सैफ अली खान और रानी मुखर्जी भी सपोर्टिंग भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

बंटी और बबली 2 के अलावा, यशराज फिल्म्स ने पृथ्वीराज, शमशेरा और जयेशभाई जोरदार की रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी है। अक्षय कुमार, संजय दत्त, मानुषि छिल्लर स्टारर पृथ्वीराज 21 जनवरी 2022 को, रणवीर सिंह - शालिनी पांडे स्टारर जयेशभाई जोरदार 25 फरवरी 2022 को और रणबीर कपूर - संजय दत्त - वाणी कपूर स्टारर शमशेरा 18 मार्च 2022 को रिलीज़ होने जा रही है।
ये चारों ही फिल्में यशराज फिल्म्स की बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्में हैं। माना जा रहा है कि अक्षय कुमार की बेल बॉटम से सिनेमाघरों में दर्शकों के लौटने का सिलसिला शुरू हो चुका है और अब धीरे धीरे सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications