सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की खत्म की डबिंग- बड़ी स्क्रीन रिलीज के लिए तैयार 'बंटी और बबली 2'

लॉकडाउन खत्म हो चुका है और धीरे धीरे सभी फिल्में थियेटरों में रिलीज होने के लिए तैयार हो रही है। हाल ही में यशराज बैनर की फिल्म 'बंटी और बबली 2' की डबिंग भी कलाकारों ने खत्म कर दी है और निर्देशक की मानें तो फिल्म थियेट्रिकल रिलीज के लिए तैयार है। बंटी और बबली 2 में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुवेर्दी और नवोदित कलाकार शरवरी नजर आएंगे।

बता दें, रानी और सैफ पूरे 11 सालों के बाद एक साथ नजर आने वाले हैं। इनकी अंतिम फिल्म 2008 में आई ''थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक'' थी।

Bunty Aur Babli 2

फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं वरुण शर्मा, जो इससे पहले सुल्तान और टाईगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डाइरेक्टर काम कर चुके हैं। 'बंटी और बबली 2' के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने कहा, "सभी कलाकारों ने फिल्म के लिए डबिंग पूरा कर लिया है। बंटी और बबली 2 गुदगुदाने वाला बड़े पर्दे की मनोरंजक फिल्म है और हम दर्शकों को अपनी फिल्म दिखाने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X