बंटी और बबली के 15 साल: बेटे अभिषेक के साथ अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म, शेयर की RARE तस्वीरें
महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की फिल्म बंटी और बबली को पूरे 15 साल हो गए हैं। निर्देशक शाह अली ने साल 2005 में पहली बार बाप बेटे की जोड़ी को फिल्म में उतारा था। तब भला किसने सोचा था कि आगे चलकर ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहू बनेगी। हालांकि ऐश्वर्या राय केवल एक गाने कजरारे के लिए इस फिल्म में नजर आई थीं।
बंटी और बबली फिल्म में एक्ट्रेस के तौर पर रानी मुखर्जी का रोल शानदार था। आज 15 साल पूरे हो जाने के मौके पर अमिताभ बच्चन ने फिल्म से कुछ अनसीन तस्वीर शेयर की है। साथ ही अमिताभ बच्चन ने बताया कि कैसे बेटे अभिषेक के साथ उनकी फिल्म रही थी।
बंटी और बबली दुनियाभर में 27 मई 2005 को रिलीज हुई जोकि एक हिट साबित हुई। उस साल की बंटी और बबली दूसरी highest grossing Indian film रही थी। इस फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड में आठ नॉमिनेशन मिले थे। अब कई सालों बाद बंटी और बबली का सीक्वल भी बनने जा रहा है जिसमें एक बार फिर रानी मुखर्जी नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











