सनी देओल ने जिंदा कारतूस मंगाए न्यूयॉर्क?
सनी देओल के मेक-अप मैन हेमंत जाधव मुंबई के एयरपोर्ट में पकड़ लिए गए। उनके पास से बरामद बैग में 7 कारतूस पाए गए। सभी कारतूस जिंदा थे और हेमंत उन्हे अपने साथ न्यूयॉर्क के प्लेन में लेकर जा रहे थे।
पढ़ें - यमला पगला दीवाना की खबरें
हेमंत से जब पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि यह बैग सनी देओल का है और उन्हे नहीं पता कि इसके क्या है। सनी देओल न्यूयॉर्क में शूटिंग कर रहे हैं और उन्होने ये बैग मुझसे वहां लाने को कहा था।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपनी होम प्रोडक्शन यमला पगला दीवाना की रिलाज और प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल तीनों सितारे एक साथ काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications