'बुलेट राजा' का ट्रेलर आउट: औरतों की रिसपेक्ट करते हैं...

एक बार फिर से जाने-माने निर्माता-निर्देशक तिग्मांशु धूलिया चर्चित हैं अपनी आने वाली फिल्म 'बुलेट राजा' को लेकर। फिल्म में सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, जिमी शेरगिल, विद्युत जामवाल और चंकी पांडे लीड रोल में हैं। फिल्म यूपी के माफियाओं की कहानी कहती है जिसके कारण ही काफी चर्चित है। फिल्म के लिए पहले ही सैफ ने कह रखा है कि उन्होंने अपने आप को काफी पतला और फिट बनाया है फिल्म के लिए।

फिल्म के ट्रेलर को देखकर आपको सैफ की बातों पर पूर्ण यकीन हो जायेगा। फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक है। पोस्टर पर सोनाक्षी-सैफ बने हैं और लिखा है कि औरतों की रिसपेक्ट करते हैं। फिल्म में सैफ एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं जिसके लिए तिंग्माशू चाहते थे कि वह गोरे नहीं सांवले दिखे ताकि किरदार के अनुरूप दिखायी पड़े जिसके लिए सैफ मेकअप के सहारा लेने के बजाय अपने आप को धूप में तपाना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से वह काले होते नजर आ रहे हैं। 'बुलेट राजा' की ज्यादातर शूटिंग कोलकाता में की गई है।

फिल्म 'बुलेट राजा' उत्तर प्रदेश में मौजूद माफिया की कहानी है जिसके कारण आपको फिल्म में काफी एक्शन सीन देखने को मिेलेंगे। फिल्म 29 नवंबर को प्रदर्शित होगी। फिल्म में सैफ पहली बार सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम कर रहे हैं। बुलैट राजा के फर्स्ट लुक को देखने के बाद सभी फैन्स काफी खुश हुए थे क्योंकि उन्हें सैफ और सोनाक्षी दोनों के लुक्स काफी बेहतरीन नज़र आ रहे हैं औऱ फिल्म के ट्रेलर ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X