बुलैट राजा में राजा मिश्रा जातिवाद नहीं फैलाएंगे- तिग्मांशू
बुलैट राजा का एक डायलॉग है जिसमें सैफ अली खान उर्फ राजा मिश्रा कहते हैं ब्राहमण अगर भूखा हो तो सुदामा, समझे तो चाणक्य और अगर नाराज हो जाए तो रावण। सैफ के इसी डायलॉग ने लोगों को ये एहसास दिलाया कि हो सकता है बुलैट राजा को लेकर लोग कुछ विवाद उत्पन्न करें क्योंकि फिल्म में बाह्मणों को लेकर कई सारे डायलॉग्स बोले गये हैं। लेकिन तिग्माशू धूलिया और सैफ दोनों ने इस बात से इँकार किया कि उन्होंने फिल्म में किसी भी तरह का जातिवाद दिखाया है।
वैसे आपको बता दें कि इससे पहले सैफ की फिल्म ओमकारा में भी जातिवाद को लेकर लोगों ने काफी विवाद उत्पन्न किये थे। फिल्हाल तिग्माशू का कहना है कि उनकी फिल्म के ट्रेलर पर मुसलमानों से लेकर हिंदुओं और बाकी सभी कास्ट के लोगों ने तालियां बजाई हैं। फिर जब उन लोगों को नहीं लग रहा है कि बुलैट राजा में जातिवाद है तो आखिर विवाद कैसा। सैफ अली खान का कहना है कि बुलैट राजा फिल्म में एक्शन है लेकिन वो ऐसा एक्शन नहीं है जो कि रियल ना लगे।


Click it and Unblock the Notifications












