बुलैट राजा में नहीं है जातिवाद- तिग्मांशू धूलिया
हाल ही में बुलैट राजा का ट्रेलर लॉंच हुआ और ट्रेलर लॉंच के दौरान सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, जिमी शेरगिल और फिल्म के बाकी कास्ट क्रू मौजूद थे। सैफ अली खान ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि बुलैट राजा एक बहुत ही एंटरटेनिंग फिल्म है और ये फिल्म लोगों को बहुत पसंद आएगी। जब तिग्मांशू धूलिया से पूछा गया कि क्या उन्हें नहीं लगता कि बुलैट राजा में दिखाए गये इस तरह के डायलॉग्स से जातिवाद को लेकर विवाद उत्पन्न होने की संभावना है। इसपर तिग्मांशू धूलिया ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
तिग्माशू ने कहा हमारी फिल्म के ट्रेलर को देखकर मुसलमानों ने भी तालियां बजाई, ब्राह्मणों ने भी यानी कि हर एक कास्ट के लोगों ने फिल्म के ट्रेलर पर तालियां बजाई हैं। तो फिल्म में जातिवाद को लेकर किसी तरह के विवाद के उठने की तो संभावना ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आपको फिल्म के ब्राह्मणों को लेकर बोले गये डॉयलॉग को लेकर ऐसा महसूस हो रहा है तो ऐसा मत सोचिये क्योंकि जातिवाद जैसा कुछ नहीं दिखाया गया है फिल्म में।


Click it and Unblock the Notifications
