बुलैट राजा बनाने की क्या जरुरत था तिग्मांशू को- दर्शकों का रिव्यू!
मुंबई के निवासी राहुल का कहना है कि बुलैट राजा में सैफ काफी समय बाद एक रियल हीरो की तरह नज़र आए हैं। पिछले कुछ समय से सैफ की फिल्में आ तो रही थीं लेकिन वो सिर्फ लवर ब्वॉय जैसे ही दिख रहे थे। बुलैट राजा में वो एक बॉलीवुड हीरो लगे हैं। रफ एंड टफ। जिमी शेरगिल के किरदार को भी लोगों ने बेहद पसंद किया। ऋषी का कहना है तिग्मांशू की फिल्मों में जिमी शेरगिल हमेशा ही हीरो होता है। जिमी शेरगिल ने बुलैट राजा में भी बेहतरीन एक्टिगं की है और इंटरवल से पहले जिमी ही फिल्म के हीरो हैं। जिमी की मौत के बाद सैफ फिल्म के हीरो की कमान संभालते हैं।
बुलैट राजा को लेकर अमृता का कहना है कि बुलैट राजा जैसी फिल्मे बनाने की तिग्मांशू को जरुरत ही क्या है। पान सिंह तोमर के बाद तो तिग्मांशू के नाम से ही फिल्में बिक जाएंगी। लेकिन उन्हें अपनी फिल्मों की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करना चाहिए। तिग्मांशू को वही फिल्में बनानी चाहिए जिनमें वो परफेक्ट हैं और उनके फैन्स जैसी फिल्मों की उम्मीद उनसे करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












