Bollywood Highlights- आमिर खान के घर पर चलेगा बुल्डोजर, लियो ने तीसरे दिन ही हिला डाला बॉक्स ऑफिस

aamir khan, leo, bollywood live updates

Bollywood Highlights- नए दिन की शुरुआत के साथ हम फिर हाजिर हैं नई और चटपटी खबरों के साथ, मनोरंजन जगत की हर खबर के गुलदस्ता आपको इस पेज पर मिलने वाला है।

सुपरस्टार आमिर खान काफी समय से एक हिट की तलाश में हैं लेकिन इस वक्त उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है। पता चला है कि उनके घर में जल्दी ही बुल्डोजर चलने वाला है और वो मुंबई को छोड़कर जाने वाले हैं।

अगर इस खबर को पढ़कर आपको झटका लगा है तो रुक जाइए। दरअसल आमिर खान खुद अपना घर गिरवा रहे है और उसको फिर बनवाएंगे। तब तक के लिए वो अपनी मां के पास चेन्नई में रहेंगे।

इसके अलावा बात करें थालापति विजय की हालिया रिलीज फिल्म लियो की तो उसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अपने तीसरे दिन 45 करोड़ का कलेक्शन किया है।

अब वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म काफी अच्छा कलेक्शन करती हुए नजर आएगी।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Oct 22, 2023 8:46 PM

    अपने बेटों के साथ नजर आए सैफ अली खान

    सैफ अली खान का अपने बेटों तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि वह अपने बेटों के नखरे दिखाने पर गुस्सा हो रहे हैं। वीडियो में जेह दौड़ते नजर आ रहे हैं और सैफ ने तैमूर का हाथ पकड़ रखा है।

  • Oct 22, 2023 6:56 PM

    परिणीति चोपड़ा के बर्थडे पर पति राघव चड्ढा ने की प्यार की बारिश

    परिणीति चोपड़ा शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके पति, राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन के साथ उनकी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें लिखा था, “तुम एक सुपरस्टार की तरह मेरे जीवन को रोशन करो, पारू! आपकी बस एक मुस्कान मेरे चुनौतीपूर्ण और अस्त-व्यस्त जीवन को सहनीय बना सकती है। आप मेरी दुनिया में बहुत सारी खुशियां लाते हैं... इस खास दिन पर, मैं उस अद्भुत महिला का जश्न मनाना चाहता हूं जो आप हैं... यहां और ज्यादा हंसी, ज्यादा प्यार और ज्यादा मेमोरेबल साथ के पल...जैसे हमारे पहले साल के ये खूबसूरत पल। जन्मदिन मुबारक हो पत्नी!"

  • Oct 22, 2023 6:05 PM

    Koffee With Karan: शो के दौरान दीपिका मारने वाली थीं करण को थप्पड़, पूछा था ऐसा सवाल कि एक्ट्रेस को आया गुस्सा

    Koffee With Karan 8: करण जौहर कभी-कभी मतलबी हो जाते हैं, खासकर जब बात इंडस्ट्री के बाहरी लोगों की आती है, या सिर्फ उनकी होती है, और वह कुछ भी महसूस नहीं करते हैं या बोलने से पहले सोचते नहीं हैं। करण के शो कॉफी विद करण का यह वायरल वीडियो साबित करता है कि उन्हें किसी पर भी कटाक्ष करना पसंद है।

    Koffee With Karan: शो के दौरान दीपिका मारने वाली थीं करण को थप्पड़, पूछा था ऐसा सवाल कि एक्ट्रेस को आया गुस्सा
  • Oct 22, 2023 5:16 PM

    Bigg Boss 17: ऐश्वर्या की दुश्मन ने उड़ाया एक्ट्रेस का मजाक, कहा-'अब दिखेगा लोगों को उस लड़की का असली चेहरा'

    Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस का 17वां सीजन 15 अक्टूबर से शुरू हो गया और इसने सभी का ध्यान खींचा है। 'गुम है किसी के प्यार में' की एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा शो की एक कंटेस्टेंट हैं। उन्होंने अपने पति नील भट्ट के साथ शो में एंट्री की है। बिग बॉस की शुरुआत में ऐश्वर्या काफी कंफ्यूज थीं लेकिन अब आखिरकार वह थोड़ा खुल गई हैं।

    Bigg Boss 17: ऐश्वर्या की दुश्मन ने उड़ाया एक्ट्रेस का मजाक, कहा-'अब दिखेगा लोगों को उस लड़की का असली चेहरा'
  • Oct 22, 2023 4:10 PM

    Bigg Boss 17: खानजादी का नया विक्टिम कार्ड, अभिषेक पर लगाया मारपीट करने का आरोप

    Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस 17 का प्रीमियर 15 अक्टूबर को हुआ और सीज़न का पहला हफ्ता ड्रामा और झगड़ों से भरा रहा। कई कंटेस्टेंट्स ने अपने व्यक्तित्व से लोगों का ध्यान खींचा। फिरोजा खान उर्फ खानजादी को हफ्ते में ज्यादातर समय लड़ाई करते हुए देखा गया। फिरोजा ने ना केवल अभिषेक कुमार के साथ झगड़ा किया बल्कि उन पर शारीरिक शोषण करने का भी आरोप लगाया।

  • Oct 22, 2023 3:32 PM

    Bigg Boss 17: ये कंटेस्टेंट है बिग बॉस का सबसे अमीर शख्स, अंकिता, मुनव्वर और मनारा तो हैं बहुत पीछे

    बिग बॉस 17 के कुछ ही एपिसोड कलर्स टीवी पर प्रसारित हुए हैं, इसलिए प्रतियोगियों और पूरे सीजन के बारे में कोई ठोस राय बनाना अभी भी जल्दबाजी होगी। हालांकि, इस बीच आज हम आपको बिग बॉस के घर में मौजूद सबसे धनी यानी अमीर कंटेस्टेंट के बारे में बताने जा रहे हैं।

    Bigg Boss 17: ये कंटेस्टेंट है बिग बॉस का सबसे अमीर शख्स, अंकिता, मुनव्वर और मनारा तो हैं बहुत पीछे
  • Oct 22, 2023 3:06 PM

    कंगना के भतीजे ने करीना के तैमूर को किया फेल, शेयर की बेहद क्यूट तस्वीर

    अब एक बार फिर से कंगना ने अपने इस सुपरक्यूट भतीजे की तस्वीर शेयर की है जिससे किसी की भी नजरे हटने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आमतौर पर जहां सेलेब्स इन दिनों बच्चे के चेहरे को छिपाने के चलन को प्रमोट कर रहे हैं तो वहीं ऐसे में कंगना ने नवजात भतीजे की तस्वीरें ही फैंस के साथ शेयर कर हर किसी का दिल जीत लिया है। कंगना के भतीजे का नाम अश्वत्थामा है। इस तस्वीर में ये बच्चा बिंदास अंदाज में लेटा आराम कर रहा है और इसकी क्यूटनेस हर किसी का दिल जीत रही है। तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, "संडे मूड अश्वत्थामा" कंगना की इस तस्वीर पर तमाम फैंस दिल हार रहे हैं और एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि इस बच्चे की क्यूटनेस को करीना कपूर के तैमूर को भी फेल कर दिया है।

  • Oct 22, 2023 2:22 PM

    VIDEO: सुष्मिता सेन ने गुलाबी साड़ी में किया जबरदस्त धुनुची डांस, हाथ में धुनुची पड़के ऐसे झूमी सुष्मिता कि...

    एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आईं। एक्ट्रेस ने न सिर्फ पूजा की बल्कि बेटी रेने के साथ धुनुची डांस भी किया। मां बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आर्या 3 एक्ट्रेस के डांस फॉर्म को उनके कई फैंस ने पसंद किया है। सुष्मिता के लुक की बात करें, तो उन्होंने गुलाबी साड़ी, माथे पर बिंदी, हाथों में कंगन और पोनीटेल बनाए नजर आईं। वह इतनी खूबसूरत लग रही थी कि दुर्गा पूजा में हर किसी की नजर उन पर जा टिकी।

  • Oct 22, 2023 1:36 PM

    चप्पल पहने दुर्गा पंडाल में चढ़ीं रानी मुखर्जी की आई आफत, हुईं ट्रोल

    बंगाली ब्यूटी रानी मुखर्जी के दुर्जा पूजा लुक्स का फैंस को हर साल ही काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में इस एक्साइटमेंट के बीच रानी मुखर्जी पर एक गलती काफी भारी पड़ गई। दरअसल, इस दौरान रानी मुखर्जी पंडाल में दुर्गा मां के स्टेज पर सैंडल पहने घूमती दिखाई दीं। फैंस को रानी का ये लापरवाह अंदाज जरा भी पसंद नहीं आ रहा है। रानी मुखर्जी इस कारण से सोशल मीडिया काफी बुरी तरह से ट्रोल हो रही है और नेटिजंस उन्हे काफी भला बुरा सुना रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, "भक्ति नहीं फैशन शो है इसके लिए।" तो वहीं दूसरे शख्स ने लिखा, "दुर्गा मां की स्टेज पर चप्पल????"

  • Oct 22, 2023 12:49 PM

    VIDEO: दुर्गा पंडाल में धड़ाम से गिरीं काजोल... सिंघम बनकर आया बेटा युग

    Kajol Falls At Durga Pandal: सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में काजोल गुलाबी साड़ी के साथ मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज में नजर आ रही हैं। साड़ी पर सिल्वर वर्क था। उन्होंने अपना लुक मेकअप, बिंदी और झुमके के साथ पूरा किया। उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बना रखा था और उस पर फूल लगाए हुए थे। वीडियो में दिखाया गया है कि काजोल स्टेज से गिरते-गिरते बचीं और उनका मोबाइल फोन भी गिर गया। युग सफेद कुर्ता पायजामा में है और अपनी मां के गिरने के बाद उन्‍हें पकड़ रहे हैं। काजोल का इस दौरान का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है इसके साथ ही नेटिजंस काजोल के बेटे युग की सूझबूझ की भी तारीफें कर रहे हैं।

  • Oct 22, 2023 11:36 AM

    दुर्गा अष्टमी में शेफाली जरीवाला का शानदार अंदाज

    कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला इस वक्त चर्चा में हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ये ड्रेस उन्होने दुर्गा अष्टमी के मौके पर पहनी थी और कैप्शन के द्वारा इसका खुलासा किया।

  • Oct 22, 2023 11:00 AM

    रात होते ही बोल्ड हुईं Sara Tendulkar और Rasha Thadani

    सारा तेंदुलकर बीते दिन रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के साथ स्पॉट हुईं। शायद के पहली बार था जब दोनों को साथ साथ देखा गया था। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों को लेकर चर्चा है और उनके बोल्ड लुक्स पर लोग फिदा हो चुके हैं।

    रात होते ही बोल्ड हुईं Sara Tendulkar और Rasha Thadani
  • Oct 22, 2023 10:42 AM

    Dalip Tahil इतने महीनों के लिए जाएंगे जेल

    मशहूर एक्टर दलीप ताहिल को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि अभिनेता को 2 महीने की सजा सुनाई गई है। पता चला है कि साल 2018 से उनपर ड्रंक एंड ड्राइव का केस चल रहा था। इसको लेकर वो लगातार कोर्ट में हाजिरी दे रहे थे।

  • Oct 22, 2023 10:13 AM

    टाइगर 3 के गाने में 7 ग्लैमरस लुक के साथ कैटरीना कैफ लगाएंगी आग

    कैटरीना कैफ टाइगर 3 के पहले गाने "लेके प्रभु का नाम" के साथ दिलों को धड़काने और इंटरनेट पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। यह गाना 23 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। गाने में अभी सलमान- कैट की केमिस्ट्री को लेकर चर्चा शुरु हो चुकी है।

    टाइगर 3 के गाने में 7 ग्लैमरस लुक के साथ कैटरीना कैफ लगाएंगी आग
  • Oct 22, 2023 9:31 AM

    कंगना रनौत से फ्लर्ट करते नजर आए सलमान खान

    सलमान खान बिग बॉस 17 में वीकेंड का वार के साथ हर सप्ताह एक बड़ा धमाका करते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। हालांकि इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके सलमान खान फ्लर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। भी जानते हैं कि कंगना रनौत कितनी बेबाक हैं और सलमान खान ही ऐसे सितारे हैं जो कि इस तरह से कंगना रनौत के साथ फ्लर्टिंग कर सकते हैं।

  • Oct 22, 2023 8:29 AM

    कार्तिक और तारा के बीच पक रही है खिचड़ी?

    कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया भले ही किसी फिल्म में एक साथ नहीं नजर आए हैं लेकिन जो वीडियो सामने आ रहे हैं वो चौकाने वाला हैं। लोगों ने बातें करना शुरु कर दिया है कि इन लोगों के बीच आखिर क्या पक रहा है। दरअसल दोनों को 21 अक्टूबर की रात को एक साथ स्पॉट किया गया। ये दोनों डिनर डेट के बाद रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किए गए थे और वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि तारा मीडिया बचने की कोशिश कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X